शनिवार, 7 नवम्बर 2026

Haryana News: किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, हरियाणा में गाय पालन पर मिलेगी बड़ी आर्थिक सहायता, जल्द करें आवेदन

Written by: Best24News

Published:

Haryana News: हरियाणा सरकार ने किसानों की आय बढ़ाने और प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करने के लिए एक खास योजना शुरू की है। इस योजना के तहत राज्य के 2 से 5…


Haryana News: किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, हरियाणा में गाय पालन पर मिलेगी बड़ी आर्थिक सहायता, जल्द करें आवेदन
Haryana News: किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, हरियाणा में गाय पालन पर मिलेगी बड़ी आर्थिक सहायता, जल्द करें आवेदन
Google News Follow us on Google

Haryana News: हरियाणा सरकार ने किसानों की आय बढ़ाने और प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करने के लिए एक खास योजना शुरू की है। इस योजना के तहत राज्य के 2 से 5 एकड़ भूमि वाले किसानों को देसी गाय पालने पर सालाना 30,000 रुपये की वित्तीय सहायता दी जाएगी। यह योजना देसी गायों की नस्लों के संरक्षण के साथ-साथ पर्यावरण के अनुकूल और प्राकृतिक कृषि प्रणाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बनाई गई है।

Advertisement

इस योजना का लाभ पाने के लिए किसान हरियाणा राज्य का स्थायी निवासी होना जरूरी है। इसके अलावा किसान के पास कम से कम 2 से 5 एकड़ कृषि योग्य भूमि होनी चाहिए। साथ ही किसान का मेरी फसल – मेरा ब्यौरा पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन होना अनिवार्य है और उसके पास परिवार पहचान पत्र (PPP) भी होना चाहिए।

आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेजों में मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पंजीकरण विवरण, परिवार पहचान पत्र, आधार कार्ड, बैंक पासबुक और मोबाइल नंबर शामिल हैं। इन दस्तावेजों की सहायता से किसान योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

आवेदन प्रक्रिया बहुत सरल है। सबसे पहले आपको हरियाणा सरकार की कृषि विभाग की वेबसाइट https://agriharyana.gov.in पर जाना होगा। वहां होमपेज पर “FARMERS CORNER” सेक्शन में जाकर “Apply for Agriculture Schemes” पर क्लिक करना होगा। इसके बाद “प्राकृतिक खेती – सतत कृषि रणनीतियों को बढ़ावा” योजना के सामने VIEW बटन दबाएं। फिर AGREE विकल्प चुनें और “Click here for registration” पर क्लिक करें।

इसके बाद आप मोबाइल नंबर या मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल से खुद को खोजें। OTP के जरिए लॉगिन करें और फॉर्म में मांगी गई जानकारी भरकर सबमिट कर दें। इस प्रकार किसान आसानी से इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp