शनिवार, 7 नवम्बर 2026

Haryana News: किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, हरियाणा सरकार दे रही है ये खास सुविधा

Written by: Best24News

Published:

Haryana News: हरियाणा सरकार ने गन्ना किसानों के लिए एक खास तोहफा दिया है। हैफेड शुगर मिल असंध के तहत आने वाले गांवों के किसानों को अब गन्ना तकनीकी मिशन स्कीम के…


Haryana News: गन्ना किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, हरियाणा सरकार दे रही है ये सुविधा, जानें कैसे और कब तक भर सकते हैं आवेदन
Haryana News: गन्ना किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, हरियाणा सरकार दे रही है ये सुविधा, जानें कैसे और कब तक भर सकते हैं आवेदन
Google News Follow us on Google

Haryana News: हरियाणा सरकार ने गन्ना किसानों के लिए एक खास तोहफा दिया है। हैफेड शुगर मिल असंध के तहत आने वाले गांवों के किसानों को अब गन्ना तकनीकी मिशन स्कीम के अंतर्गत प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। यह राशि किसानों को नई और उन्नत गन्ना किस्मों की बुवाई के लिए दी जा रही है ताकि उत्पादन बढ़ सके और किसानों की कमाई में सुधार हो सके।

Advertisement

प्रत्येक एकड़ पर तीन से पांच हजार रुपये की सहायता

इस योजना के तहत किसानों को खेती के अलग-अलग तरीकों और किस्मों के आधार पर तीन से पांच हजार रुपये प्रति एकड़ तक की राशि मिलेगी। वाइड रॉ स्पेसिंग मेथड अपनाने वाले किसानों को तीन हजार रुपये प्रति एकड़ दिए जाएंगे। इसी तरह सिंगल बड मेथड से गन्ना लगाने वालों को भी तीन हजार रुपये प्रति एकड़ की सहायता मिलेगी। अगर किसान सीड नर्सरी तैयार करते हैं तो उन्हें पांच हजार रुपये प्रति एकड़ तक का लाभ मिलेगा।

खास किस्म लगाने पर मिलेगा अतिरिक्त लाभ

सरकार ने गन्ने की विशेष किस्म सीओ 15023 को बढ़ावा देने का भी निर्णय लिया है। इस किस्म को लगाने वाले किसानों को पांच हजार रुपये प्रति एकड़ की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इतना ही नहीं इस किस्म को बेचने वाले किसानों को भी पांच हजार रुपये प्रति एकड़ का अनुदान मिलेगा। इससे अच्छी गुणवत्ता वाले बीज की उपलब्धता बढ़ेगी और किसानों को अधिक उत्पादन प्राप्त होगा।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

31 दिसंबर तक करना होगा ऑनलाइन आवेदन

सहायक गन्ना विकास अधिकारी डॉ. सूरजभान के अनुसार सभी पात्र किसानों को यह प्रोत्साहन राशि प्राप्त करने के लिए कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की वेबसाइट पर आवेदन करना होगा। किसान http://www.agriharyana.gov.in/ पर 31 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

योजना से मिलेगा बड़ा लाभ

यह स्कीम किसानों को आधुनिक तकनीक अपनाने के लिए प्रेरित करेगी और गन्ना उत्पादन में बढ़ोतरी लाएगी। सरकार का उद्देश्य है कि किसान कम लागत में अधिक लाभ कमा सकें और अच्छी गुणवत्ता की फसल पैदा करें।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp