गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Haryana news: दक्षिणी हरियाणा के किसानों के लिए बड़ी सौगात: अशोक कोसलिया

Written by: Best24News

Published:

Haryana news: किसान मोर्चा के  REWARI जिला अध्यक्ष अशोक कोसलिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने आगामी खरीफ विपणन सीजन के लिए फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में…


Haryana news: किसान मोर्चा के  REWARI जिला अध्यक्ष अशोक कोसलिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने आगामी खरीफ विपणन सीजन के लिए फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में बड़ी बढ़ोतरी का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि किसानों की आय दोगुनी किए जाने की दिशा में बड़े कदम उठाने वाली केंद्र सरकार ने इस क्षेत्र के प्रमुख बाजरे की फसल में 150 रुपये की बढ़ोतरी करके दक्षिणी हरियाणा के धरतीपुत्रों को बड़ी सौगात देने का कार्य किया है।

Advertisement

उन्होंने कहा कि बिजाई से पहले खरीफ फसलों के भावों में किए जाने से किसान अब अपने अनुसार ज्यादा लाभकारी फसल की बिजाई कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि ज्वार हाईब्रिड पर 328 रूपये की बढ़ोतरी से 3699 रूपये प्रति क्विंटल, धान पर 69 रूपये की बढ़ोतरी के साथ 2369 रूपये और बाजरे पर 150 रूपये की बढ़ोतरी से 2775 रूपये प्रति क्विंटल बिकेगा।

 

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

रागी 596 रूपये की बढ़ोतरी के साथ 4886 रूपये, मक्का 175 रूपये की बढ़ोतरी के साथ 2400 रूपये, अरहर 450 रूपये की बढ़ोतरी के साथ आठ हजार रूपये, मूंग 86 रूपये की बढ़ोतरी के साथ 8768 रूपये , उड़द 400 रूपये की बढ़ोतरी के साथ 7800 रूपये, मूंगफली 480 रूपये की बढ़ोतरी के साथ 7263 रूपये हो गई है।

सोयाबीन 436 रूपये की बढ़ोतरी के साथ 5328 रूपये, तिल 569 रूपये की बढ़ोतरी के साथ 9846 रूपये, रामतिल 820 रूपये की बढ़ोतरी 9537 रूपये, कपास मिडिल स्टेपल 589 रूपये की बढ़ोतरी के साथ 7710 रूपये, कपास लांग 589 रूपये की बढ़ोतरी के साथ 8110 रूपये प्रति क्विंटल के भाव निर्धारित किए गए हैं।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

उन्होंने ने कहा कि केंद्र सरकार किसान क्रेडिट कार्ड की ब्याज सब्सिडी योजना को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है। किसानों को केसीसी पर चार प्रतिशत की दर से लोन मिलता रहेगा। इस योजना के तहत मछली पालन व पशुपालन के लिए भी दो लाख रूपये तक लोन मिलेगा।

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp