Haryana News: नपा धारूहेड़ा में बडा खेल: अधूरे काम का कर दिया बिल पास, अब चंडीगढ पहुंचा मामला

On: March 21, 2026 11:30 PM
Follow Us:

Haryana News: धारूहेड़ा यहां की वार्ड तीन की पार्षद सरोज बाला ने सेक्टर चार में बनाए गए सीवरेज चैंबर को लेकर अनियमितता बरतने का आरोप लगाया है। चंडीगढ़ शिकायत भेजकर जांच करवाने व अधूरे काम को ठीक करवाने की मांग की है।

भेजी गई शिकायत में वार्ड तीन की पार्षद ने बताया कि नपा की ओर से करीब 10 माह पहले दीपक मुकदम के कोने से सुभाष चौक तक सीवरेज लाइन बिछाई का टेंडर दिया था। ठेकेदार की ओर से यहां पर 20 चैंबर भी बनाए है।

Haryana News: नपा धारूहेड़ा में बडा खेल: अधूरे काम का कर दिया बिल पास, अब चंडीगढ पहुंचा मामला Haryana News

 

पार्षद ने बताया कि कई चैंबर लिकेज है जिनसे दूषित पानी बाहर निकल रहा है। जिस समय काम चल रहा था उस समय सेक्टरवासियों और वार्ड मेंबर की ओर नपा को शिकायत देकर उन्हें ठीक करने की अपील की थी।Haryana News

जेई बदलकर करवाया बिल पास: कार्य पूरा नहीं होने पर एक जेई ने बिल पास करने से मना कर दिया तो महज दो माह के लिए पुराने जेई को बदल दिया तथा दूसरे जेई से बिल पास करवा दिया। सबसे अहम बात है इस कमीशन के खेत में उच्च अधिकारी भी शामिल रहे।

Haryana News: नपा धारूहेड़ा में बडा खेल: अधूरे काम का कर दिया बिल पास, अब चंडीगढ पहुंचा मामला Haryana News

शिकायत करने के बावजूद नपा अधिकारियों की मिलीभगत के चलते ठेकेदार का पूरा बिल पास कर दिया। जबकि सीवरेज चैंबर अभी भी लीकेज ही है। इसको को लेकर डीएमसी रेवाड़ी, चेयरमैन व सीएम विंडो पर भी शिकायत दी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

वार्ड पार्षद ने नपा अधिकारियों पर सरकारी रुपए का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है। पार्षद ने अर्बन बॉडी हरियाणा, कमिश्नर व सचिव व निदेशक को लेटर भेज जांच कराने तथा चैंबरो को ठीक करवाने की मांग की है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

और पढ़ें