गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Haryana News: सावधान! हरियाणा के शहरों में डबल होगा पानी का बिल, दोगुनी दरें लागू, जेब पर बढ़ेगा बोझ

Written by: Best24News

Published:

Haryana News: हरियाणा सरकार ने नगर निगमों के शहरों में पेयजल और सीवरेज लाइन के खर्च की भरपाई के लिए नया कदम उठाया है। इस फैसले से नवंबर से पानी के बिलों…


Haryana News: सावधान! हरियाणा के शहरों में डबल होगा पानी का बिल, दोगुनी दरें लागू, जेब पर बढ़ेगा बोझ
Haryana News: सावधान! हरियाणा के शहरों में डबल होगा पानी का बिल, दोगुनी दरें लागू, जेब पर बढ़ेगा बोझ
Google News Follow us on Google

Haryana News: हरियाणा सरकार ने नगर निगमों के शहरों में पेयजल और सीवरेज लाइन के खर्च की भरपाई के लिए नया कदम उठाया है। इस फैसले से नवंबर से पानी के बिलों में दो गुना बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। गुरुग्राम नगर निगम ने नई दरें तय कर दी हैं और इन्हें एक नवंबर से लागू किया जा रहा है। फरीदाबाद, सोनीपत और पानीपत जैसे जिलों में भी तैयारी पूरी हो चुकी है। सरकार का कहना है कि यह कदम जरूरी था ताकि शहरों में 24 घंटे पानी की आपूर्ति सुचारू रखी जा सके।

Advertisement

बढ़े हुए बिल से लोगों की जेब पर असर

नई दरों के लागू होने के बाद अब लोगों को अपने घरेलू खर्चों में पानी के बिल के लिए ज्यादा रकम देनी पड़ेगी। पहले जहां एक से बीस किलोलीटर पानी पर 3.19 रुपये किलोलीटर देना पड़ता था, अब इसकी दर बढ़कर 6.38 रुपये किलोलीटर हो गई है। यानी सीधे सौ प्रतिशत बढ़ोतरी। बीस से चालीस किलोलीटर पानी की दर 6.38 रुपये से बढ़ाकर 10.21 रुपये कर दी गई है जो कि 60 प्रतिशत की बढ़ोतरी है।

ज्यादा पानी खर्च करने वालों को देना होगा भारी बिल

अगर कोई परिवार 40 किलोलीटर से ज्यादा पानी खर्च करता है तो अब उसे पहले की तुलना में काफी अधिक बिल देना होगा। अब 10.21 रुपये प्रति किलोलीटर की बजाय 12.76 रुपये प्रति किलोलीटर देना होगा। यानी 25 प्रतिशत की वृद्धि। वहीं बल्क और व्यवसायिक कनेक्शन के बिल भी बढ़ा दिए गए हैं जिससे कारोबारी वर्ग पर भी इसका असर पड़ेगा।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

सीवरेज चार्ज भी बढ़ा

पेयजल दरों के साथ-साथ अब सीवरेज का चार्ज भी बढ़ गया है। अगर किसी का पानी का बिल मात्र पांच रुपये आता है तो उसे 250 रुपये सीवरेज चार्ज के रूप में अतिरिक्त देना होगा। नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि पानी के नेटवर्क को बेहतर बनाने, पाइपलाइन सुधारने और लगातार सप्लाई देने के लिए खर्च बढ़ गया है। इसी वजह से यह दरें संशोधित करनी पड़ी हैं।

बर्बादी पर लगाम जरूरी

विशेषज्ञों का कहना है कि बढ़े हुए बिल से अब लोगों को पानी की बर्बादी रोकने की प्रेरणा मिलेगी। हरियाणा में बढ़ते शहरीकरण के बीच पानी की मांग तेजी से बढ़ी है और अगर लोग सावधान नहीं हुए तो आने वाले समय में जल संकट और गंभीर हो सकता है। सरकार का यह कदम भले ही जेब पर भारी हो लेकिन लंबे समय में यह व्यवस्था सुधारने में मदद करेगा।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp