गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Haryana News: हरियाणा में बास्केटबॉल के कोच की मौत, बाथरूम में ऐसी हालत में मिला शव

Written by: Best24News

Published:

Haryana News: हरियाणा के सोनीपत से बड़ी खबर आ रही है। यहां गोहाना सेक्टर सात में एक निर्माणाधीन संत कबीर छात्रावास के पास बने बाथरूम में बास्केटबॉल के कोच का शव मिला…


Haryana News Basketball coach dies in Haryana body found in bathroom
Haryana News Basketball coach dies in Haryana body found in bathroom
Google News Follow us on Google

Haryana News: हरियाणा के सोनीपत से बड़ी खबर आ रही है। यहां गोहाना सेक्टर सात में एक निर्माणाधीन संत कबीर छात्रावास के पास बने बाथरूम में बास्केटबॉल के कोच का शव मिला है। जिसके बाद हड़कंप मचा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

जानकारी के मुताबिक, कोच की पहचान अमित सिहाग के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अमित का शव नीला पड़ चुका था और चोट के निशान नहीं थे। डॉक्टरों का कहना है कि कोच की मौत 24 घंटे पहले हो चुकी थी। हालांकि, मौत के कारणों का अभी पता नहीं लग सका है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि किसी जहरीले जीव के काटने से उसकी मौत हो गई है। फिलहाल, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करा दिया है और जांच को विसरा जांच के लिए भेजेगी।

बास्केटबॉल की ट्रेनिंग दे रहा था अमित सिहाग

खबरों की माने, तो गांव आहुलाना के कुलबीर मील में नौकरी करते हैं और परिवार के साथ वहीं रहते हैं। उनका 25 साल का बेटा अमित सिहाग पहले पानीपत में खेल अकादमी चलाते था। करीब एक साल पहले वहां से अकादमी बंद कर दी गई थी। अब पिता के साथ मैकेनिक का काम सीखता था और शहर में स्टेडियम में बच्चों को बास्केटबॉल की ट्रेनिंग देते थे।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

शनिवार को घर से निकला, वापस नहीं गया

बताया जा रहा है कि अमित सिहाग शनिवार को अपने घर से निकला था और वापस घर नहीं गया। वह शहर में सेक्टर सात में निर्माणाधीन संत कबीर छात्रावास और जाट धर्मशाला के पास आया हुआ था। यहां छात्रावास की दीवार के पास में ईंटें लगाकर बाथरूम बनाया हुआ था। बच्चे खेलते हुए वहां पहुंचे तो बाथरूम में अमित सिहाग का शव पड़ा देखा। इसके बाद उन्होंने डायल 112 पर सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में अमित सिहाग की पहचान हुई है।

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp