बुधवार, 4 नवम्बर 2026

HARYANA NEWS: बीज के थैलों पर लगेगा “बार कोड टैग”, जानिए क्या होगा इसका फायदा ?

Written by: Best24News

Published:

HARYANA NEWS: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा में नकली बीज बेचने वालों की अब खैर नहीं है। हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने…


HARYANA NEWS: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा में नकली बीज बेचने वालों की अब खैर नहीं है। हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने बताया कि अब फ़सलों के बीज के थैलों पर “बार कोड टैग” लगाया जाएगा।

Advertisement

खेती में बीज का अत्याधिक महत्व है, जिसको देखते हुए सरकार द्वारा किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज ही मिले इसके लिए कई प्रयास किए जा रहे हैं। सरकार ने बीजों के बैग पर बार कोड टैग लगाने का निर्णय लिया है ताकि नकली बीज को पकडा जा सके।

बता दे इससे किसान आसानी से उनके द्वारा लिए जाने वाले बीजों की सम्पूर्ण जानकारी मोबाइल पर देख सकेंगे। हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने बताया कि हरियाणा राज्य बीज प्रमाणीकरण एजेंसी द्वारा पंजीकृत बीज उत्पादकों को उनके प्रमाणित बीज के आगे बेचने के लिए अपनी सेवाएं प्रदान की जाती हैं। HARYANA NEWS

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

यह बीज भारत सरकार   (haryana news) द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के तहत उत्पादित किया जाता है। पूरी प्रक्रिया से गुजरने के बाद उत्पादित बीज को बिक्री के लिए पैक किया जाता है। इस बीज को पैक करते समय उक्त एजेंसी द्वारा जारी एक टैग को बैग पर सिलना होता है। टैग पर बीज से संबंधित पूरी जानकारी दर्ज की जाती है। अभी तक इन टैग को प्रिंट किया जा रहा है और जानकारी को मैन्युअल रूप से दर्ज किया जा रहा है और बीज बैग के साथ सिला जा रहा है।

इस बार कोड को  (bar code)  स्कैन करके किसान बीज के निर्माता से लेकर वजन, क़िस्म (प्रजाति) आदि के बारे में विस्तृत जानकारी देख सकेंगे। सरकार के इस कदम से किसानों को नकली बीजों से निजात मिलेगी। 13 मई के दिन कृषि विभाग की हाई पॉवर परचेज कमेटी में इस “बार कोड टैग” की ख़रीद के लिए एक कंपनी को टेंडर देने की स्वीकृति दी गई है।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

मंत्री श्याम सिंह राणा ने बताया कि राज्य सरकार किसानों के हितों के लिए प्रतिबद्ध है। नकली बीज बेचने पर अंकुश लगाने के लिए सरकार ने सख्त कानून भी बनाया है, जिसमें दोषी पाए जाने वाले बीज निर्माताओं और विक्रेताओं के खिलाफ जुर्माने और सजा का प्रावधान किया गया है। अब फसलों के बीज के थैलों पर बार कोड टैग लगाए जाने से नकली बीज पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp