शनिवार, 7 नवम्बर 2026

Haryana News: दो खिलाडियों की बलि के बाद जागी सरकार, सुनाया ये बडा फैसला

Written by: सुनील चौहान

Published:

Haryana News: हरियाणा के रोहतक और बहादुरगढ़ में दो किशोर बास्केटबॉल खिलाड़ियों मौत के बाद नायब सैनी सरकार की नींद टूटी है। क्योकि बास्केटबॉल पोल गिरने से हुई मौत ने हरियाणा के…


CM HARYANA NAYAB SAINI. JPG
CM HARYANA NAYAB SAINI. JPG
Google News Follow us on Google

Haryana News: हरियाणा के रोहतक और बहादुरगढ़ में दो किशोर बास्केटबॉल खिलाड़ियों मौत के बाद नायब सैनी सरकार की नींद टूटी है। क्योकि बास्केटबॉल पोल गिरने से हुई मौत ने हरियाणा के खेल ढांचे और प्रशासन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इसी को लेकर अब बडा फैसला लिया गया है।

Advertisement

 

114 करोड़ रुपए जारी: पंचकूला स्थित ताऊ देवीलाल स्टेडियम में समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम ने बताया कि प्रदेशभर में स्टेडियमों और खेल परिसरों के उन्नयन, मरम्मत और पुनर्विकास के लिए 114 करोड़ रुपए जारी किए जा चुके हैं। जिला खेल परिषदों को भी निर्देश दिया गया है कि उनके पास उपलब्ध राशि का बड़ा हिस्सा जिला स्तरीय मैदानों के कायाकल्प में लगाया जाए।Haryana News

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

तीन महीनों में मैदानों की तस्वीर बदलती दिखेगी। हरियाणा में किसी भी स्टेडियम या खेल मैदान की दशा कंडम पाई गई तो वहां किसी भी प्रकार की खेल गतिविधि या अभ्यास की अनुमति बिल्कुल नहीं दी जाएगी। सरकार ने इसे निर्णायक मोड़ मानते हुए अब प्रदेशव्यापी खेल पुनर्जागरण की घोषणा कर दी है।

चार श्रेणियों में होगा वैज्ञानिक मूल्यांकन

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

खेल विभाग सभी स्टेडियमों का वैज्ञानिक सर्वे कर उन्हें चार कैटेगरी में इस प्रकार करेगा वगीर्कृत ए ग्रेड: उत्कृष्ट एवं अभ्यास योग्य बी ग्रेड: सामान्य, खेलने योग्य सी ग्रेड: मरम्मत के बाद उपयोग योग्य डी ग्रेड: पूरी तरह बंद, खिलाड़ियों के लिए प्रतिबंधित।

विस्तृत रिपोर्ट मुख्यालय भेजने के आदेश: गौतम ने अधिकारियों को आदेश दिए कि पंचायत, नगर पालिका, नगर परिषद और हुडा के अंतर्गत आने वाले सभी खेल मैदानों और स्टेडियमों की तत्काल संयुक्त जांच की जाए और विस्तृत रिपोर्ट मुख्यालय भेजी जाए। लापरवाही पर संबंधित जिला खेल अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई तय होगी।

 

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन

राज्यमंत्री राज्यमंत्री ने कहा कि खेल सुविधाओं के सुधार के साथ ही फर्जी खेल नर्सरियों पर अब पूरी तरह रोक लगाई जाएगी। उन्होंने बताया कि वह स्वयं प्रगति रिपोर्ट की नियमित मॉनिटरिंग करेंगे ताकि ढिलाई की कोई गुंजाइश न रहे।

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp