शनिवार, 7 नवम्बर 2026

Haryana news: ट्रक की टक्कर से पिकअप में आग बाल-बाल बचा चालक

Written by: सुनील चौहान

Published:

Haryana news: रेवाड़ी: कोसली के पास रात को एक बड़ा हादसा हो गया।कोसली बाईपास पर बुधवार की रात एक तेज रफ्तार ट्रक ने पिकअप गाड़ी को टक्कर मार दी। हादसे के बाद…


Haryana news: रेवाड़ी: कोसली के पास रात को एक बड़ा हादसा हो गया।कोसली बाईपास पर बुधवार की रात एक तेज रफ्तार ट्रक ने पिकअप गाड़ी को टक्कर मार दी। हादसे के बाद पिकअप गाड़ी में आग लग गई। आसपास के लोगों ने घायल पिकअप चालक को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

Advertisement

बता दे कि गुरुवार रात को महेंद्रगढ़ जिले के गांव करोता का रहने वाला प्रदीप झज्जर से अपने घर के लिए निकला था। जब वह झज्जर से कनीना की ओर जा रहा था, तो कोसली बाईपास पर सामने से आ रहे ट्रक ने पिकअप को टक्कर मार दी। हादसे के बाद पिकअप गाड़ी में आग लग गई।

आसपास के लोगों ने चालक को पिकअप से बाहर निकालते हुए आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए। चालक प्रदीप को एक प्राइवेट अस्पताल में दाखिल कराया गया। पिकअप गाड़ी का काफी हिस्सा जल गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी। हादसे के बाद टक्कर मारने वाला चालक वाहन सहित फरार हो गया

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: सोशल मिडिया से हुई थी दोस्ती, फिर खेला ऐसा खेल, अब दोनों पकडे गए ?

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp