Haryana News: हरियाणा के वेयरहाउस के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर कर्मियों ने 6 घंटों में पाया काबू

On: March 21, 2026 11:20 PM
Follow Us:
haryana news 2025 07 04T104852.796

Haryana News: हरियाणा के गुरुग्राम के जिले चैनपुरा भौरा कलां गांव में सुबह एक वेयरहाउस में भीषण आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंची। फायर ब्रिगेड की टीम ने 6 घंटे की कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया।

यह आग मैसर्स चेतना इंटरपाइजेज के गोदाम में लगी। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड पटौदी, IMD मानेसर और सेक्टर 29 से दो-दो फायर टेंडर और भीम नगर, सोहना और फरूखनगर से 1-1 फायर टेंडर मौके पर भेजे गए।

फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने 6 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया। फिलहाल इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

आग के कारणों का पता नहीं चला
मानेसर के फायर स्टेशन अफसर ललित कुमार ने बताया कि हमारी टीम ने तुरंत कार्रवाई की और सभी उपलब्ध संसाधनों का उपयोग कर आग पर काबू पा लिया। स्थिति अब कंट्रोल में है और आगे की जांच जारी है। प्रारंभिक जांच में आग की वजह का पता लगाया जा रहा है।

Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

ताजा खबर