शनिवार, 7 नवम्बर 2026

Haryana News: हरियाणा पैरा खिलाड़ियों के लिए बड़ा बदलाव, इस शहर में बनेगा आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स

Written by: Best24News

Published:

Haryana News: हरियाणा में पैरा खिलाड़ियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है। फरीदाबाद के राजा नाहर सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के पास राज्य का पहला पैरा भवन तैयार हो चुका है।…


Haryana News: हरियाणा पैरा खिलाड़ियों के लिए बड़ा बदलाव, इस शहर में बनेगा आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स
Haryana News: हरियाणा पैरा खिलाड़ियों के लिए बड़ा बदलाव, इस शहर में बनेगा आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स
Google News Follow us on Google

Haryana News: हरियाणा में पैरा खिलाड़ियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है। फरीदाबाद के राजा नाहर सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के पास राज्य का पहला पैरा भवन तैयार हो चुका है। स्वास्थ्य मंत्री और हरियाणा पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन की अध्यक्ष आरती राव ने वीरवार को इस भवन का उद्घाटन किया। साथ ही नेशनल और इंटरनेशनल टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले पैरा एथलीट्स को सम्मानित भी किया गया।

Advertisement

इस पैरा भवन का निर्माण कार्य साल 2020 में शुरू हुआ था और इसके लिए लगभग साढ़े 4 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। इस भवन में हरियाणा पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन के महासचिव ज्योति कुमार भी काम करेंगे। पहले पैरा खिलाड़ियों को कैश अवार्ड, ग्रेडेशन सर्टिफिकेट और नौकरी से जुड़े कार्यों के लिए पंचकूला जाना पड़ता था, जिसमें समय और पैसे दोनों की बर्बादी होती थी।

अब यह सभी काम इस नए भवन में ही आसानी से पूरे हो सकेंगे। यह सुविधा केवल फरीदाबाद के खिलाड़ियों के लिए ही नहीं, बल्कि नूंह, पलवल, गुरुग्राम और रेवाड़ी के पैरा खिलाड़ियों के लिए भी फायदेमंद साबित होगी।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

इस मौके पर पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन ने कैबिनेट मंत्री आरती राव को पत्र सौंपकर भवन में अतिरिक्त सुविधाएं बढ़ाने की मांग भी की। इसमें 400 मीटर सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक, चार इंडोर बैडमिंटन कोर्ट, ओलंपिक स्तर का 50 मीटर स्विमिंग पूल और 10 मीटर शूटिंग रेंज शामिल हैं। खेल विभाग के उपनिदेशक गिरिराज सिंह ने बताया कि ये सभी प्रोजेक्ट पहले से प्रस्तावित हैं और इनका बजट करीब 40 करोड़ रुपये का है, जिसकी मंजूरी का इंतजार है।

इसके अलावा, पैरा खिलाड़ियों के लिए 50 बेड का हॉस्टल भी प्रस्तावित है। इसका नक्शा तैयार है और मैदान की पैमाइश भी हो चुकी है। मंत्री आरती राव ने इस बजट को जल्द मंजूर कराने का आश्वासन दिया है। इससे हरियाणा में पैरा खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और खेलों का विकास होगा।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp