Haryana News: हरियाणा के गुरुग्राम की सूरत बदलने की तैयारी शुरू कर दी गई है। आज गुरुवार के दिन GMDA के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीसी मीणा ने गुरुग्राम के पार्षदों और जीडीएमडी के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक हाई लेवल बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि साइबर सिटी गुरुग्राम के विकास के लिए विशेष कार्य किया जाएगा।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीसी मीणा ने कहा कि सभी अधिकारी फील्ड में विजिट करें और नागरिकों के परेशानियों को सुने। जिले के लोगों को जो भी परेशानी हो उसे तुरंत दूर करने की कोशिश करें।
गुरुग्राम में सिग्नल फ्री कॉरिडोर का होगा निर्माण
इस दौरान मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीसी मीणा ने बताया कि 386 करोड रुपए की लागत से गुरुग्राम की तस्वीर बदलने वाली है। जिले में सिग्नल फ्री कॉरिडोर का निर्माण किया जाएगा।
पांच एलिवेटेड कॉरिडोर और साथ फ्लाईओवर के साथ-साथ अंडर पास का निर्माण भी किया जाएगा। इन सभी विकास कार्यों के होने के बाद राज्य में ट्रैफिक की समस्या खत्म हो जाएगी।
मानसून से पहले नालियों की होगी सफाई
मानसून से पहले नालियों की सफाई मुख्य रूप से की जाएगी। अक्सर देखा जाता है कि मानसून के समय नालियों में पानी भर जाता है जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है लेकिन अब ऐसा नहीं होगा क्योंकि इस बार सभी नालियों की सफाई समय रहते कर ली जाएगी।













