शनिवार, 7 नवम्बर 2026

Haryana News: रेवाड़ी में निकाली जाएगी पटेल जयंती पर पदयात्रा, केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह दिखाएंगे हरी झंडी

Written by: सुनील चौहान

Published:

Haryana News: रेवाड़ी के उपायुक्त अभिषेक मीणा ने बताया कि लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में निकाले जाने वाली पदयात्रा में सभी वर्गो के लोग, सामाजिक संस्थाओं…


रेवाड़ी में निकाली जाएगी पटेल जयंती पर पदयात्रा, केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह दिखाएंगे हरी झंडी
रेवाड़ी में निकाली जाएगी पटेल जयंती पर पदयात्रा, केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह दिखाएंगे हरी झंडी
Google News Follow us on Google

Haryana News: रेवाड़ी के उपायुक्त अभिषेक मीणा ने बताया कि लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में निकाले जाने वाली पदयात्रा में सभी वर्गो के लोग, सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि, विशेष रूप से युवा बढ़चढ़ कर भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि इस यूनिटी मार्च की शुरुआत प्रात: 11 बजे राव तुलाराम स्टेडियम से होगी जिसका समापन लघु सचिवालय में किया जाएगा।

Advertisement

राव साहब हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे रवाना: लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में मेरा युवा भारत तथा जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में रविवार 23 नवंबर को राष्ट्रीय एकता को और मजबूत करने के उद्देश्य से रेवाड़ी में पदयात्रा निकाली जाएगी। राव तुलाराम स्टेडियम से शुरू होने वाले यूनिटी मार्च को केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह बतौर मुख्य अतिथि हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।Haryana News

एकता का संदेश: लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में निकाले जाने वाली पदयात्रा में सभी वर्गो के लोग, सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि, विशेष रूप से युवा बढ़चढ़ कर भाग लेंगे। यह पदयात्रा जन भागीदार के साथ भव्य होगी और लोगों में राष्ट्र एकता की भावना को और मजबूत करेगी। डीसी ने जिला के युवाओं से आग्रह किया कि वे सरदार वल्लभ भाई पटेल के देश के एकीकरण में दिए गए अविस्मरणीय योगदान को याद करने और राष्ट्रीय एकता दिवस के महत्व को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Rewari Accident News: कार पेड से टकराई, दो युवकों की मौत

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp