गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Haryana News: डिजिटल स्वास्थ्य क्रांति की ओर बड़ा कदम, स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने बताया ABDM का विजन

Written by: सुनील चौहान

Published:

हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री कुमारी आरती सिंह राव ने आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (ABDM) को स्वास्थ्य क्षेत्र में “परिवर्तनकारी पहल” करार देते हुए इसे भारत के लिए एक डिजिटल स्वास्थ्य क्रांति की…


हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री कुमारी आरती सिंह राव ने आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (ABDM) को स्वास्थ्य क्षेत्र में “परिवर्तनकारी पहल” करार देते हुए इसे भारत के लिए एक डिजिटल स्वास्थ्य क्रांति की नींव बताया। उन्होंने इस मिशन के तहत अपने और अपने स्टाफ का आभा (ABHA) कार्ड बनवाकर अभियान को गति दी।

Advertisement

इस अवसर पर उन्होंने मिशन की प्रगति की समीक्षा की और कहा कि ABDM का मुख्य उद्देश्य भारत में एक ऐसा इंटरऑपरेबल डिजिटल स्वास्थ्य पारिस्थितिकी तंत्र तैयार करना है, जिससे मरीजों के स्वास्थ्य रिकॉर्ड को सुरक्षित, पारदर्शी और सुविधाजनक तरीके से साझा किया जा सके।

बैठक में राज्य मिशन निदेशक संगीता तेतरवाल, परियोजना प्रबंधक (आईटी) डार्विन अरोड़ा, एचएमआईएस प्रबंधक उमेश सैनी और संयुक्त निदेशक (आईटी) कैलाश सोनी सहित तकनीकी टीम के सदस्य उपस्थित रहे।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

आरती राव ने कहा कि यह मिशन डेटा सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है। मरीज का डेटा केवल उसकी स्पष्ट सहमति से ही साझा किया जाता है और इसे केंद्रीकृत नहीं किया जाता, बल्कि एक सुरक्षित आदान-प्रदान प्रणाली के माध्यम से नियंत्रित किया जाता है।

बैठक में जानकारी दी गई कि अब तक हरियाणा में 1.63 करोड़ से अधिक आभा कार्ड बनाए जा चुके हैं। राज्य के अंबाला जिले स्थित सीएचसी मुलाना को प्रदेश का पहला डिजिटल स्वास्थ्य सुविधा केंद्र घोषित किया गया है, जहां मरीज ऑनलाइन पंजीकरण कराकर चिकित्सकीय सेवाएं प्राप्त कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

संयुक्त निदेशक (आईटी) कैलाश सोनी ने बताया कि ABDM के अगले चरण में प्रदेश के सभी 22 जिलों की 44 प्रमुख स्वास्थ्य संस्थाओं को डिजिटल रूप से सुसज्जित किया जाएगा। यह प्रयास हरियाणा को डिजिटल स्वास्थ्य प्रणाली की दिशा में आत्मनिर्भर और आधुनिक बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम साबित होगा।

 

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp