गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Haryana News: हरियाणा के इस टोल पर बड़ा खेल, खराब स्कैनर से हर दिन जनता से लूटी जा रही करोड़ों की रकम

Written by: Best24News

Published:

Haryana News: कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेसवे पर इन दिनों सफर करना लोगों के लिए बेहद महंगा साबित हो रहा है। कारण है टोल सिस्टम की तकनीकी खराबी। एक्सप्रेसवे पर हर वाहन के लिए…


Haryana News: हरियाणा के इस टोल पर बड़ा खेल, खराब स्कैनर से हर दिन जनता से लूटी जा रही करोड़ों की रकम
Haryana News: हरियाणा के इस टोल पर बड़ा खेल, खराब स्कैनर से हर दिन जनता से लूटी जा रही करोड़ों की रकम
Google News Follow us on Google

Haryana News: कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेसवे पर इन दिनों सफर करना लोगों के लिए बेहद महंगा साबित हो रहा है। कारण है टोल सिस्टम की तकनीकी खराबी। एक्सप्रेसवे पर हर वाहन के लिए प्रति किलोमीटर के हिसाब से टोल वसूला जाता है, लेकिन अब एंट्री प्वाइंट पर लगे स्कैनर या रीडर सही से काम नहीं कर रहे। इसी वजह से छोटी दूरी तय करने वाले यात्रियों से भी पूरे रूट का टोल लिया जा रहा है।

Advertisement

40 किलोमीटर की दूरी पर 73 की जगह 280 रुपए

बहादुरगढ़ से कुंडली तक की दूरी करीब 40 किलोमीटर है, जिस पर सामान्यतः करीब 73 रुपए टोल बनता है। लेकिन स्कैनर खराब होने के कारण यात्रियों से 280 रुपए तक वसूले जा रहे हैं। यानी हर वाहन से औसतन 200 रुपए से अधिक की अतिरिक्त वसूली हो रही है। यात्रियों का कहना है कि टोल कटने का मैसेज भी देर से आता है, जिससे वे मौके पर शिकायत नहीं कर पाते। यह स्थिति केवल एक टोल पर नहीं बल्कि पूरे केएमपी रूट पर देखने को मिल रही है।

हर दिन लाखों का नुकसान

जानकारों के अनुसार, केएमपी पर रोजाना 40 से 60 हजार वाहन चलते हैं। अगर इनमें से सिर्फ 25 प्रतिशत वाहनों से भी गलत टोल वसूला जा रहा है तो हर दिन यात्रियों से लाखों रुपए अतिरिक्त वसूले जा रहे हैं। कई लोग शिकायत करने टोल प्लाजा पहुंचते हैं, लेकिन उन्हें या तो वीआईपी लेन से फ्री पास करने की बात कही जाती है या ऑनलाइन शिकायत करने का सुझाव दे दिया जाता है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

सिस्टम सुधारने में सुस्ती

बहादुरगढ़ टोल मैनेजर बिजेंद्र जायसवाल ने बताया कि यह समस्या एक महीने से चल रही है और सुधार का काम जारी है। हालांकि, एचएसआईआईडीसी जो इस टोल का संचालन करती है, अब तक स्थिति को ठीक नहीं कर पाई है। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर जांच हो तो करोड़ों रुपए की अनियमितता सामने आ सकती है। लोगों ने मांग की है कि इस मामले की जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए ताकि जनता के साथ ऐसी लापरवाही दोबारा न हो।

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp