गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Haryana News: हरियाणा में मधुमक्खी पालकों के लिए बड़ा मौका, सरकार दे रही है बड़ा आर्थिक सहारा

Written by: Best24News

Published:

Haryana News: हरियाणा सरकार ने राज्य में मधुमक्खी पालन को बढ़ावा देने के लिए एक शानदार योजना शुरू की है। अब हर वर्ग के आवेदकों को मधुमक्खी बॉक्स (बी बॉक्सेज) और मधुमक्खी…


Haryana News: हरियाणा में मधुमक्खी पालकों के लिए बड़ा मौका, सरकार दे रही है बड़ा आर्थिक सहारा
Haryana News: हरियाणा में मधुमक्खी पालकों के लिए बड़ा मौका, सरकार दे रही है बड़ा आर्थिक सहारा
Google News Follow us on Google

Haryana News: हरियाणा सरकार ने राज्य में मधुमक्खी पालन को बढ़ावा देने के लिए एक शानदार योजना शुरू की है। अब हर वर्ग के आवेदकों को मधुमक्खी बॉक्स (बी बॉक्सेज) और मधुमक्खी कॉलोनियों (बी कॉलोनिज) पर 85 प्रतिशत तक का अनुदान दिया जाएगा। इस योजना का मकसद किसानों और ग्रामीण युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें अतिरिक्त आय का स्रोत उपलब्ध कराना है।

Advertisement

शहद के दाम अक्सर बाजार में गिर जाते हैं जिससे मधुमक्खी पालकों को नुकसान उठाना पड़ता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए सरकार ने शहद को भावांतर भरपाई योजना में शामिल किया है। यानी अगर शहद का बाजार भाव तय दर से कम हुआ तो सरकार नुकसान की भरपाई करेगी। अधिकारियों ने मधुमक्खी पालकों से अपील की है कि वे समय पर पंजीकरण कराकर इस योजना का लाभ जरूर उठाएं।

डिप्टी कमिश्नर स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने बताया कि हर मधुमक्खी पालक को अधिकतम 1000 बक्सों तक की अनुमति दी गई है। शहद का बेस प्राइस 120 रुपये प्रति किलोग्राम तय किया गया है। एक बॉक्स से औसतन 30 किलो शहद निकलता है, इस हिसाब से हर पालक को साल में अधिकतम 30 हजार किलो शहद बेचने की अनुमति होगी।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

इस योजना का लाभ लेने के लिए मधुमक्खी पालक को मधुकांति पोर्टल और हनी ट्रेड सेंटर (HTC) पोर्टल पर पंजीकरण कराना अनिवार्य है। इसके लिए परिवार पहचान पत्र (PPP ID) होना जरूरी है।

डीसी ने बताया कि यह योजना कुरुक्षेत्र के रामनगर स्थित हनी ट्रेड सेंटर से जुड़ी हुई है। यहां पंजीकृत मधुमक्खी पालक को कम से कम 500 किलो शहद बिक्री के लिए लाना होगा। सरकार की यह पहल न केवल किसानों की आय बढ़ाएगी बल्कि शहद उत्पादन को एक संगठित उद्योग का रूप भी देगी। इससे हरियाणा के ग्रामीण इलाकों में रोजगार के नए अवसर खुलेंगे और राज्य में कृषि आधारित उद्यमिता को मजबूती मिलेगी।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp