गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Haryana News: हरियाणा बोर्ड का बड़ा तोहफा! 12वीं पास स्टूडेंट्स को मिला दोबारा नंबर सुधारने का सुनहरा मौका

Written by: Best24News

Published:

Haryana News: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) भिवानी ने कक्षा 12वीं पास कर चुके छात्रों के लिए बड़ा फैसला लिया है। बोर्ड ने मार्च 1990 से मार्च 2024 तक सीनियर सेकेंडरी परीक्षा…


Haryana News: हरियाणा बोर्ड का बड़ा तोहफा! 12वीं पास स्टूडेंट्स को मिला दोबारा नंबर सुधारने का सुनहरा मौका
Haryana News: हरियाणा बोर्ड का बड़ा तोहफा! 12वीं पास स्टूडेंट्स को मिला दोबारा नंबर सुधारने का सुनहरा मौका
Google News Follow us on Google

Haryana News: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) भिवानी ने कक्षा 12वीं पास कर चुके छात्रों के लिए बड़ा फैसला लिया है। बोर्ड ने मार्च 1990 से मार्च 2024 तक सीनियर सेकेंडरी परीक्षा पास करने वाले सभी विद्यार्थियों को अपने अंकों में सुधार का एक विशेष अवसर दिया है। यह कदम खास तौर पर उन छात्रों के लिए राहत लेकर आया है जो कम अंकों की वजह से किसी कॉलेज या संस्थान में दाखिला नहीं ले पाए थे।

Advertisement

आवेदन प्रक्रिया शुरू

बोर्ड ने बताया है कि इच्छुक विद्यार्थी 31 अक्टूबर से बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए 10 हजार रुपए का शुल्क निर्धारित किया गया है। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार ने बताया कि परीक्षार्थी एक या अधिकतम दो विषयों में अंक सुधार के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के समय छात्रों को अपने पुराने उत्तीर्ण प्रमाणपत्र की सत्यापित फोटोप्रति अपलोड करनी होगी। यह सत्यापन किसी राजपत्रित अधिकारी या मान्यता प्राप्त विद्यालय के प्राचार्य से कराना अनिवार्य होगा।

15 नवंबर तक आखिरी मौका

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 15 नवंबर 2025 तय की गई है। इसके बाद किसी भी छात्र का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। हरियाणा बोर्ड का यह निर्णय उन छात्रों के लिए वरदान साबित हो सकता है जिन्होंने किसी कारणवश अपने बोर्ड परीक्षा में उम्मीद से कम अंक प्राप्त किए थे। अब उन्हें दोबारा परीक्षा देकर अपने प्रतिशत में सुधार करने का अवसर मिलेगा।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

छात्रों में उत्साह

इस घोषणा के बाद छात्रों में उत्साह का माहौल है। बहुत से पूर्व विद्यार्थी इस अवसर का फायदा उठाकर अपनी आगे की पढ़ाई या करियर को नई दिशा देना चाहते हैं। हरियाणा बोर्ड की इस पहल को शिक्षा के क्षेत्र में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है जो कई युवाओं के भविष्य को नई राह देगा।

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp