Haryana News: हरियाणा रोडवेज का बड़ा तोहफा, रेवाड़ी डिपो में जुड़ीं 10 नई बसें, यात्रियों को मिलेगा आरामदायक सफर

On: March 21, 2026 8:42 PM
Follow Us:
Haryana News A big gift from Haryana Roadways 10 new buses added to Rewari depot passengers will get a comfortable journey

Haryana News: हरियाणा परिवहन विभाग ने त्योहारों के मौके पर यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए नई शुरुआत की है। रेवाड़ी रोडवेज डिपो को 10 नई बसों की सौगात दी गई है। ये बसें जल्द ही सड़कों पर दौड़ती नजर आएंगी। इससे सार्वजनिक परिवहन को मजबूती मिलेगी और लोगों को आरामदायक यात्रा का अनुभव मिलेगा।

रेवाड़ी डिपो के अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण यानी RTA से पासिंग की अनुमति मिलते ही इन बसों के रूट और टाइम-टेबल तय किए जाएंगे। इसके बाद इन्हें यात्रियों की सेवा के लिए रवाना कर दिया जाएगा। ये बसें खास तौर पर दिल्ली, जयपुर, चंडीगढ़, बीकानेर, खाटूश्याम धाम और सालासर बालाजी जैसे लोकप्रिय रूटों पर चलाई जाएंगी।

पर्यटन और धार्मिक यात्रा को बढ़ावा

नई बसों के आने से राज्य में पर्यटन को बड़ा बढ़ावा मिलेगा। चंडीगढ़, शिमला, मनाली और आगरा जैसे रूटों पर बसें चलने से यात्रियों के लिए घूमना आसान होगा। वहीं सालासर बालाजी, खाटूश्याम और अजमेर जैसे धार्मिक स्थलों के लिए बसें चलने से भक्तों को सुविधाजनक यात्रा का अनुभव मिलेगा।

डिपो में अब 154 बसें

इन 10 नई बसों के शामिल होने के बाद रेवाड़ी डिपो के पास अब कुल 154 बसें हो गई हैं। जबकि डिपो की स्वीकृत संख्या 177 बसों की है। परिवहन विभाग की योजना है कि दिवाली के बाद 66 और नई बसों की पासिंग प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। उसके बाद उन्हें भी सड़कों पर उतारा जाएगा।

ग्रामीण रूटों को भी फायदा

डिपो अधिकारियों के अनुसार नई बसों को लंबे रूटों पर चलाया जाएगा और वर्तमान में चल रही बसों को ग्रामीण इलाकों के रूटों पर शिफ्ट किया जाएगा। इससे गांवों में भी लोगों को सुगम परिवहन सुविधा मिलेगी। रेवाड़ी रोडवेज जीएम निरंजन शर्मा के मुताबिक, यह कदम पूरे जिले में सार्वजनिक परिवहन को और मजबूत बनाएगा।

Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

ताजा खबर

Leave a Comment