शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026

Haryana News: रेवाड़ी में कोरोना के 4 नए मामले, ट्रैवल हिस्ट्री नहीं होने से स्वास्थ्य विभाग Alert

Written by: सुनील चौहान

Published:

Haryana News: हरियाणा के रेवाड़ी जिले में एक बार फिर कोरोना संक्रमण ने दस्तक दी है। जिले में 25 जून तक हुई 94 सैंपलों की जांच में 4 नए मरीजों में संक्रमण…


Haryana News: हरियाणा के रेवाड़ी जिले में एक बार फिर कोरोना संक्रमण ने दस्तक दी है। जिले में 25 जून तक हुई 94 सैंपलों की जांच में 4 नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है, जिससे स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। चिंता की बात यह है कि इन सभी संक्रमितों की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है, जिससे स्थानीय स्तर पर संक्रमण के फैलाव की आशंका बढ़ गई है।Haryana News

Advertisement

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, नए संक्रमितों में गोकुलगढ़ निवासी 47 वर्षीय पुरुष, बिठवाना गांव के 75 वर्षीय बुजुर्ग, फिदेड़ी गांव की 25 वर्षीय महिला और कालूवास गांव की 26 वर्षीय महिला शामिल हैं। चारों मरीज खांसी-जुकाम और बुखार जैसी सामान्य शिकायतों के साथ अस्पताल पहुंचे थे, लेकिन जांच में वे कोरोना पॉजिटिव पाए गए।

एहतियातन इन सभी के सैंपल अब एम्स की लैब में जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे जा रहे हैं, ताकि यह पता लगाया जा सके कि कहीं कोई नया वेरिएंट तो सामने नहीं आया है।Haryana News

Advertisement

ये भी पढ़ें:गुरुग्राम में मेगा रोजगार मेला 23 अक्टूबर को, जानिए रिक्त पद व योग्यता

जिले में अब तक कुल 8 कोरोना मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें पहले मिले 4 मरीज अब पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। फिलहाल जिले में 4 एक्टिव केस हैं। स्वास्थ्य विभाग ने आमजन से अपील की है कि हल्के लक्षणों को नजरअंदाज न करें और तुरंत जांच करवाएं। साथ ही, मास्क पहनने, हाथ साफ रखने और भीड़भाड़ से बचने जैसे कोविड एहतियातों को दोबारा अपनाने की सलाह दी गई है। Haryana News

कोविड प्रोटोकॉल अपनाने की सलाह

ये भी पढ़ें:4600 करोड़ से बनने वाले ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण अटका: जानिए अब क्या है स्थिति?

डिप्टी सीएमओ डा. भंवर सिंह ने बताया कि सभी मरीजों की निगरानी की जा रही है और स्वास्थ्य प्रोटोकॉल का पालन किया जा रहा है। हालांकि ये मामले हल्के हैं। लेकिन हमें मास्क पहनने, सामाजिक दूरी बनाए रखने और नियमित रूप से हाथ धोने जैसे प्रोटोकॉल का पालन करना चाहिए।

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp