शनिवार, 7 नवम्बर 2026

Haryana News: हिसार में IIT के लिए 300 एकड़ जमीन प्रस्ताव, हरियाणा सरकार ने शुरू की तैयारी

Written by: Best24News

Published:

Haryana News: हरियाणा में बहुत जल्द भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) स्थापित होने की संभावना है। प्रदेश सरकार ने इस दिशा में कदम बढ़ा दिए हैं। कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने हिसार में…


Haryana News: हिसार में IIT के लिए 300 एकड़ जमीन प्रस्ताव, हरियाणा सरकार ने शुरू की तैयारी
Haryana News: हिसार में IIT के लिए 300 एकड़ जमीन प्रस्ताव, हरियाणा सरकार ने शुरू की तैयारी
Google News Follow us on Google

Haryana News: हरियाणा में बहुत जल्द भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) स्थापित होने की संभावना है। प्रदेश सरकार ने इस दिशा में कदम बढ़ा दिए हैं। कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने हिसार में 300 एकड़ जमीन आईआईटी के लिए देने का प्रस्ताव सरकार को सौंपा है।

Advertisement

आईआईटी की आवश्यकता और पिछली पहल

हरियाणा में आईआईटी न होने के कारण ज्यादातर विद्यार्थी रुड़की, बेंगलुरु, हैदराबाद और अन्य दक्षिणी शहरों में जाकर पढ़ाई करते हैं। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के कार्यकाल में केंद्र सरकार को इस संबंध में प्रस्ताव भेजा गया था। केंद्र ने सैद्धांतिक रूप से मंजूरी दी थी, लेकिन अभी तक हरियाणा में जमीन का चयन नहीं हो पाया था।

इस बार कैबिनेट मंत्री ने दिया विजन डॉक्यूमेंट

हाल ही में कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने मुख्यमंत्री नायब सैनी को पत्र लिखकर एक विजन डॉक्यूमेंट सौंपा है। इस वर्ष की शुरुआत में केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय के निर्देश के बाद तकनीकी शिक्षा विभाग ने आईआईटी स्थापना के लिए प्रयास शुरू किए थे। सभी जिला उपायुक्तों को पत्र लिखकर जमीन की मांग की गई है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

हिसार को आईआईटी के लिए उपयुक्त स्थान बताया गया

रणबीर गंगवा ने बताया कि हिसार में राजकीय पशुधन फार्म (जीएलएफ) के पास लगभग 10 हजार एकड़ से अधिक खाली जमीन उपलब्ध है, जिसका उपयोग अभी नहीं हो रहा। इस जमीन पर आईआईटी का निर्माण किया जा सकता है। हिसार में पहले से हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय और लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय जैसे बड़े शैक्षणिक संस्थान मौजूद हैं। इसके अलावा महाराज अग्रसेन एयरपोर्ट भी यहां की कनेक्टिविटी को बेहतर बनाता है।

सीमावर्ती राज्यों के युवाओं को भी होगा लाभ

मंत्री ने कहा कि हिसार में आईआईटी बनने से न सिर्फ हरियाणा के युवाओं को बल्कि पड़ोसी राजस्थान और पंजाब के युवाओं को भी लाभ मिलेगा। इसलिए हिसार आईआईटी स्थापना के लिए सबसे उपयुक्त स्थान है। यह प्रोजेक्ट हरियाणा की शिक्षा के स्तर को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp