
Haryana News: हरियाणा के कपास किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है। कॉटन कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (CCI) ने ‘कपास किसान’ नाम का मोबाइल ऐप लॉन्च किया है जिसे केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने 2 सितंबर 2025 को जारी किया। इस ऐप का मकसद कपास की MSP पर खरीद को पूरी तरह आसान और पारदर्शी बनाना है। अब किसानों को न तो मंडी में लाइन लगानी पड़ेगी और न ही पेपरवर्क का झंझट रहेगा।
कैसे करेगा ऐप किसानों की मदद
इस ऐप में किसानों के लिए कई सुविधाएं हैं। पहला फीचर है सेल्फ-रजिस्ट्रेशन, जिससे किसान अपने आधार लिंक्ड मोबाइल नंबर से खुद को रजिस्टर कर सकते हैं। दूसरा फीचर है स्लॉट बुकिंग, जिसमें किसान अपनी सुविधा के अनुसार कपास बेचने का समय तय कर सकते हैं। तीसरा, पेमेंट ट्रैकिंग सिस्टम, जिससे किसान अपने फोन पर ही पेमेंट की स्थिति देख सकते हैं। ऐप में हिंदी, पंजाबी और हरियाणवी जैसी रीजनल भाषाओं का विकल्प भी है।
रजिस्ट्रेशन और लॉगिन प्रक्रिया
ऐप डाउनलोड करने के बाद किसान को सिर्फ अपना आधार लिंक्ड मोबाइल नंबर डालना है। फिर OTP वेरिफिकेशन से लॉगिन हो जाता है। इसके बाद ऐप ‘मेरी फसल मेरा ब्यौरा’ पोर्टल से आपकी खेती की जानकारी अपने आप ले लेता है जिसे किसान आसानी से वेरीफाई कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?
स्मार्ट स्लॉट और पेमेंट की गारंटी
कपास बेचने के लिए किसान अपनी पसंद का खरीद केंद्र और समय चुन सकते हैं। इससे भीड़ नहीं होगी और समय बचेगा। क्वालिटी चेक के बाद पेमेंट सीधे किसान के बैंक अकाउंट में भेजी जाएगी।
फायदे और सावधानियां
यह ऐप किसानों को डिस्ट्रेस सेल से बचाता है क्योंकि उन्हें MSP की गारंटी मिलती है। साथ ही पारदर्शिता, समय की बचत और आसान प्रक्रिया इसके बड़े फायदे हैं। किसान ध्यान रखें कि उनका मोबाइल नंबर आधार से जुड़ा हो और कपास में नमी 12% से कम होनी चाहिए।
ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?
