सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

Haryana News: हरियाणियों के लिए सुनहरा मौका! UAE में नौकरी HKRN के तहत आवेदन की आखिरी तारीख नजदीक, जल्दी करें अप्लाई

Written by: Best24News

Published:

Haryana News: हरियाणा के बेरोजगार युवाओं के लिए एक और अवसर सामने आया है। हरियाणा कौशल रोजगार निगम लिमिटेड (HKRN) ने यूएई में 100 हैवी ड्राइवर के पदों के लिए आवेदन आमंत्रित…


Haryana News Golden opportunity for Haryanvi residents The deadline for applying for jobs in the UAE under the HKRN is near apply quickly
Haryana News Golden opportunity for Haryanvi residents The deadline for applying for jobs in the UAE under the HKRN is near apply quickly
Google News Follow us on Google

Haryana News: हरियाणा के बेरोजगार युवाओं के लिए एक और अवसर सामने आया है। हरियाणा कौशल रोजगार निगम लिमिटेड (HKRN) ने यूएई में 100 हैवी ड्राइवर के पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह भर्ती जालंधर स्किल डेवलपमेंट कोऑपरेशन के जरिए की जा रही है।

Advertisement

आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर यानी कल है। इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे जल्द से जल्द आवेदन कर दें। आवेदन करने के बाद उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा, जो दो मोड में होगा — ऑनलाइन और ऑफलाइन। इंटरव्यू के साथ ही मेडिकल टेस्ट भी अनिवार्य है। मेडिकल टेस्ट केवल GAMCA (खाड़ी अनुमोदित चिकित्सा केंद्र एसोसिएशन) से प्रमाणित केंद्रों पर मान्य होगा।

इस पद के लिए चयनित उम्मीदवारों को महीने का वेतन 45,000 रुपए दिया जाएगा। इसके अलावा, भर्ती प्रक्रिया के दौरान उम्मीदवारों से कुछ शुल्क भी लिया जाएगा। विभाग ने इसके लिए आधिकारिक विज्ञापन भी जारी किया है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:HKRN Jobs 2026: भिवाड़ी, बावल व धारूहेड़ा में निकली भर्ती , 32,400 रुपये तक मिलेगी सैलरी

भर्ती के अनुसार, UAE में कुल 100 हैवी ड्राइवर रखे जाएंगे। इंटरव्यू 29 अक्टूबर को वर्ल्ड स्किल ऑर्गेनाइजेशन में आयोजित होगा। चयन प्रक्रिया के दौरान उम्मीदवारों की योग्यताओं, अनुभव और मेडिकल फिटनेस का पूरा परीक्षण किया जाएगा।

यह अवसर उन युवाओं के लिए खास है जो विदेश में काम करना चाहते हैं और अपनी स्किल के जरिए अच्छे वेतन के साथ रोजगार पाना चाहते हैं। HKRN का यह कदम युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर प्रदान करने और उनकी स्किल को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता दिलाने के उद्देश्य से लिया गया है।

ये भी पढ़ें:   Railway Jobs: रेलवे में आई बंपर भर्ती, जानिए योग्यता व पदों की संख्या

इस भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने वाले युवाओं को सलाह दी गई है कि वे समय पर सभी आवश्यक दस्तावेज तैयार रखें और मेडिकल टेस्ट के लिए पहले से तैयारी कर लें।

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

Related News

WhatsApp