बुधवार, 4 नवम्बर 2026

Haryana New Metro Station : गुरूग्राम में बनेंगे 14 एलिवेटेड Metro Station , यहां पढे स्टेशनों के नाम ?

Written by: Best24News

Published:

Haryana New Metro Station :  हरियाणा के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। राज्य में अब जल्द ही मेट्रो नेटवर्क का और भी ज्यादा विस्तार होने जा रहा है। गुरुग्राम…


Haryana New Metro Station :  हरियाणा के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। राज्य में अब जल्द ही मेट्रो नेटवर्क का और भी ज्यादा विस्तार होने जा रहा है। गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड ने गुरुग्राम में नई मेट्रो लाइन के पहले चरण का काम शुरू करने की घोषणा कर दी है।

Advertisement

इस प्रोजेक्ट के जरिए न केवल शहर की कनेक्टिविटी मजबूत होगी, बल्कि हरियाणा में विकास की रफ्तार भी और तेज होगी। मेट्रो नेटवर्क का विस्तार शहर के लाखों लोगों के लिए राहत भरा कदम होगा। Haryana New Metro Station

इस प्रोजेक्ट के तहत हुड्डा सिटी सेंटर से लेकर सेक्टर-9 तक कुल 15.2 किलोमीटर लंबा वायडक्ट (ऊंची पटरी) बनाया जाएगा। इसके साथ ही इस मार्ग पर कुल 14 एलिवेटेड स्टेशन भी विकसित किए जाएंगे।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

Haryana New Metro Station सड़क से ऊपर होगी मेट्रो लाइन

यह वायडक्ट पूरी तरह से एलिवेटेड होगा यानी मेट्रो लाइन सड़क से ऊपर होकर गुजरेगी। इससे सड़क ट्राफिक प्रभावित नहीं होगा और मेट्रो यात्री आराम से तेज और सुरक्षित सफर कर सकेंगे।  New Metro Line

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

इस नई मेट्रो लाइन की लागत लगभग 1286 करोड़ रुपये आंकी गई है। गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड ने इसके निर्माण कार्य के लिए हाल ही में टेंडर भी जारी कर दिया है  टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद उसी दिन टेंडर खोलकर सफल बोलीदाता को निर्माण कार्य सौंप दिया ।

इन स्टेशनों पर रुकेगी नई मेट्रो Haryana New Metro Station

सेक्टर 9
सेक्टर 10
सेक्टर 33
सेक्टर 37
सेक्टर 45
सेक्टर 46 (साइबर पार्क)
सेक्टर 47
सुभाष चौक
सेक्टर 48
हीरो होंडा चौक
उद्योग विहार 6
बसई

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन

रोजगार के अवसर होंगे उपलब्ध

इस रूट से न केवल आवासीय क्षेत्रों को जोड़ा जाएगा, बल्कि कई व्यावसायिक और औद्योगिक हब भी सीधे मेट्रो नेटवर्क से जुड़ जाएंगे। नई मेट्रो लाइन के निर्माण से गुरुग्राम में स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर खुलेंगे।

साथ ही जब यह मेट्रो लाइन शुरू हो जाएगी तो आसपास के इलाकों में बिजनेस, व्यापार और रियल एस्टेट सेक्टर को भी मजबूती मिलेगी। मेट्रो कनेक्टिविटी के चलते कार्यालय, होटल, मॉल्स और अन्य व्यावसायिक गतिविधियों में भी इजाफा होगा।

Haryana New Metro Station

 

 

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp