Haryana New Districts: हरियाणा को जल्द ही मिलेंगे 5 नये जिले, ये है लिस्ट

On: March 21, 2026 11:50 PM
Follow Us:
haryana news 23 1

Haryana New Districts: हरियाणा के नक्शे पर जल्द ही बड़ा बदलाव होने वाला है। हरियाणा में अभी 22 जिले हैं लेकिन जल्द ही 5 नये जिलों की सौगात मिल सकती है। कैबिनेट की सब-कमेटी ने इन प्रस्तावित जिलों को हरी झंडी दे दी है और उम्मीद जताई जा रही है कि अगले हफ्ते अंतिम बैठक के बाद रिपोर्ट सरकार को सौंपी जाएगी.

वर्तमान में हरियाणा के पास 22 जिले

वर्तमान समय में हरियाणा राज्य में कुल 22 जिले हैं. जनसंख्या और क्षेत्रीय आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए, अब राज्य सरकार ने नए जिले बनाने की प्रक्रिया को गति दी है.

इन पांच शहरों को बनाया जा सकता है नया जिला

सूत्रों के अनुसार, जिन पांच इलाकों को नए जिले का दर्जा मिलने की संभावना है, वे निम्नलिखित हैं:

1. हांसी (हिसार जिले से अलग)
2. डबवाली (सिरसा जिले से अलग)
3. असंध (करनाल जिले से अलग)
4. सफीदों (जींद जिले से अलग)
5. गोहाना (सोनीपत जिले से अलग)

हांसी और डबवाली को पहले से ही पुलिस जिले का दर्जा दिया जा चुका है, जो यह संकेत देता है कि इन्हें प्रशासनिक जिले बनाने की दिशा में सरकार पहले ही काफी आगे बढ़ चुकी है.

Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

ताजा खबर