गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Haryana Model Sanskriti Schools: शिक्षा विभाग की बडी पहल, अब इन स्कूलों में पढाई जाएगी विदेशी भाषा

Written by: Best24News

Published:

Haryana Model Sanskriti Schools: हरियाणा शिक्षा विभाग ने मॉडल संस्कृति स्कूलों में फ्रेंच भाषा पढ़ाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है इस योजना के तहत कक्षा 9वीं और 12वीं के छात्रों को…


Haryana Model Sanskriti Schools: हरियाणा शिक्षा विभाग ने मॉडल संस्कृति स्कूलों में फ्रेंच भाषा पढ़ाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है इस योजना के तहत कक्षा 9वीं और 12वीं के छात्रों को फ्रेंच भाषा सिखाई जाएगी इसके लिए हरियाणा सरकार ने फ्रेंच सरकार के साथ एक समझौता किया है जिससे छात्रों को नई भाषा का अनुभव मिलेगा

Advertisement

शिक्षकों को फ्रांस में मिलेगी ट्रेनिंग

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इस योजना की घोषणा बजट सत्र में मार्च के दौरान की थी इसके बाद शिक्षा विभाग ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं योजना के तहत हरियाणा के शिक्षकों को फ्रांस भेजा जाएगा ताकि उन्हें वहां से विशेष प्रशिक्षण मिल सके ताकि वे बच्चों को अच्छी तरह फ्रेंच सिखा सकें Haryana Model Sanskriti Schools

राज्य के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को इस संबंध में पत्र भेज दिया गया है जिलास्तरीय मॉडल संस्कृति स्कूलों के शिक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे इस योजना के लिए तैयारियां शुरू करें अगले सत्र से फरीदाबाद समेत कई जिलों के सरकारी स्कूलों में फ्रेंच के साथ जापानी चीनी कोरियन और जर्मन भाषाएं भी सिखाई जाएंगी

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

शिक्षकों की होगी चयन प्रक्रिया

एफएलएन जिला समन्वयक डॉ विक्रम सिंह ने पुष्टि की है कि इस योजना के लिए आदेश मिल चुके हैं जल्द ही शिक्षकों का चयन किया जाएगा और मॉडल संस्कृति स्कूलों में अगले सत्र से फ्रेंच भाषा की पढ़ाई शुरू होगी विभाग ने इस महत्वपूर्ण परियोजना के लिए योग्य शिक्षकों से आवेदन मंगवाए हैं ताकि उनकी भागीदारी सुनिश्चित की जा सकेHaryana Model Sanskriti Schools

हरियाणा में पहली बार फ्रेंच भाषा को विदेशी भाषा के रूप में लाया जा रहा है इसका उद्देश्य छात्रों को वैश्विक नागरिक बनाना है उन्हें फ्रेंच भाषा और संस्कृति के बारे में जानकारी देना है इसके साथ ही उनकी भाषा कौशल और सांस्कृतिक समझ को भी मजबूत किया जाएगा ताकि वे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकें

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp