शनिवार, 7 नवम्बर 2026

Haryana: रेवाड़ी में बडा घोटाला: स्वतंत्रता सेनानी की 5 एकड़ जमीन बेच डाली, तहसीदार सहित इन लोगों पर FIR

Written by: सुनील चौहान

Published:

Haryana: तहसीलों में भ्रष्टाचार किस कदर छाया हुआ है। इसका ताजा उदाहरण आपके सामने पेश है। हरियाणा के रेवाड़ी जिले के बास रत्न्थल में स्वतंत्रता सेनानी की 5 एकड़ जमीन की धोखाधड़ी…


रेवाड़ी में बडा घोटाला: स्वतंत्रता सेनानी की 5 एकड़ जमीन बेच डाली, तहसीदार सहित इन लोगों पर मामला दर्ज
रेवाड़ी में बडा घोटाला: स्वतंत्रता सेनानी की 5 एकड़ जमीन बेच डाली, तहसीदार सहित इन लोगों पर मामला दर्ज
Google News Follow us on Google

Haryana: तहसीलों में भ्रष्टाचार किस कदर छाया हुआ है। इसका ताजा उदाहरण आपके सामने पेश है। हरियाणा के रेवाड़ी जिले के बास रत्न्थल में स्वतंत्रता सेनानी की 5 एकड़ जमीन की धोखाधड़ी से बेच डाल। अहम बात यह है उसे कानों तक खबर तक नही लगी। जब मामला रेवाड़ी में आयोजित लोक संपर्क एवं परिवेदना समिति की बैठक में आया तो हरियाणा के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल चौक गए। Haryana

Advertisement

दिया ये आदेश: बैठक में सेवानिवृत्त तहसीलदार जितेंद्र को चार्जशीट करने और जमीन की गलत बिक्री में शामिल व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश जारी किए गए। इतना ही नहीं इस गांव की गाटा संख्या 387 और 388 की भूमि पर गलत तरीके से कब्जा किया गया है और राजस्व अभिलेखों में हेराफेरी की गई है। अधिकारियों की मिलीभगत से संबंधित भूमि पर अवैध रूप से नाम दर्ज कराए गए। इस मामले में एसडीएम को जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश पहले ही दिए जा चुके थे। Haryana

17 परिवादों पर हुई सुनवाई: रेवाड़ी में आयोजित बैठक में कुल 17 परिवादों पर सुनवाई की गई, जिनमें 10 नए और 7 पुराने लंबित मामले शामिल थे। समिति ने संबंधित विभागों को लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे के निर्देश दिए। रेवाड़ी में शनिवार को हरियाणा के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल की अध्यक्षता में जिला लोक संपर्क एवं परिवेदना समिति की बैठक आयोजित की गई। Haryana

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

फ्रॉड केस में तत्कालीन तहसीलदार और जमीन खरीदने-बेचने वालों पर कार्रवाई के आदेश दिए। वहीं पर मंत्री ने एक अन्य केस में रेवाड़ी के डीटीपी मनदीप सिहाग को फटकार लगाई। समिति ने इस गंभीर अनियमितता पर संज्ञान लेते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। मंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट चेतावनी दी कि ऐसे मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। Haryana

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp