गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Haryana: Cyber city Gurugram में DTP की अवैध निर्माण को लेकर बडी कार्रवाई, इस सोसायटी के 60 मकान होंगे सील

Written by: Best24News

Published:

Haryana: गुरुग्राम जिला नगर योजनाकार (DTP) विभाग ने शहर में अवैध निर्माण और भूमि उपयोग के उल्लंघन के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। विभाग की प्रवर्तन शाखा ने सुशांत लोक फेज-II…


Haryana: गुरुग्राम जिला नगर योजनाकार (DTP) विभाग ने शहर में अवैध निर्माण और भूमि उपयोग के उल्लंघन के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। विभाग की प्रवर्तन शाखा ने सुशांत लोक फेज-II और III में स्थित करीब 60 मकानों को सील करने की तैयारी पूरी कर ली है।Haryana

Advertisement

 

ये सभी मकान ऐसे हैं, जहाँ लंबे समय से रिहायशी क्षेत्र में व्यावसायिक गतिविधियाँ चलाई जा रही हैं या भवन नियमों का उल्लंघन किया गया है। अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई त्योहारी सीजन के तुरंत बाद शुरू की जाएगी।Haryana

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

दिया जा चुका है नोटिस: प्रवर्तन शाखा प्रमुख अमित मधोलिया ने बताया कि इन मकान मालिकों को पहले ही नोटिस जारी कर सुधार का मौका दिया गया था, लेकिन अधिकांश ने नियमों का पालन नहीं किया। अब विभाग ने सभी औपचारिकताएँ पूरी कर ली हैं और सीलिंग की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी।

मास्टर प्लान का हुआ उल्लंघन: बता दें कि कई स्थानों पर लोगों ने रिहायशी प्लॉट्स पर दुकानें, दफ्तर और गेस्ट हाउस खोल लिए हैं, जबकि कुछ ने स्टिल्ट पार्किंग क्षेत्र को तोड़कर अवैध रूप से कमरे बना दिए हैं। इससे न केवल पार्किंग की दिक्कतें बढ़ी हैं, बल्कि मास्टर प्लान का भी उल्लंघन हुआ है।Haryana

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

डीटीपी विभाग ने पिछले एक महीने में 600 से अधिक मकान मालिकों को कारण बताओ नोटिस जारी किए थे। इस दौरान शहर के कई पॉश इलाकों में ऐसे भवनों की पहचान की गई जो नियमों की अनदेखी कर रहे थे।Haryana

 

जारी रहेगा अभियान: अधिकारियों ने कहा कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और किसी भी तरह का अवैध निर्माण या भूमि उपयोग में बदलाव (Land Use Violation) बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विभाग का यह कदम गुरुग्राम में बढ़ते अवैध निर्माण और यातायात अव्यवस्था पर रोक लगाने की दिशा में एक अहम प्रयास माना जा रहा है।Haryana

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp