Haryana Kisan News: हरियाणा में किसानो की चमकी किस्मत! इस बार गेहूं की रिकॉर्डतोड़ हुई खरीदारी

On: March 21, 2026 11:59 PM
Follow Us:
kisan

Haryana Kisan News: हरियाणा में रबी मार्केटिंग सीजन 2025-26 के दौरान सरकार ने गेहूं की खरीद में चार साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इस साल हरियाणा ने 75 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदने का लक्ष्य तय किया था और यह लक्ष्य लगभग पूरा हो चुका है। पिछले साल 2024-25 में 71.46 लाख टन गेहूं खरीदा गया था और लक्ष्य से पीछे रह गए थे। लेकिन इस बार सरकार ने रिकॉर्ड बनाते हुए लक्ष्य को पार कर लिया है।Haryana Kisan News

 

 

Haryana Kisan News: एक अप्रैल से 14 मई तक राज्य में कुल 74.95 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई है। इसमें से 72.90 लाख मीट्रिक टन केंद्रीय पूल के तहत और 2.05 लाख मीट्रिक टन राज्य कोटे के तहत खरीदा गया है।

सरकार ने बताया कि इस बार कुल 4,68,636 किसानों से गेहूं की खरीद की गई है और 16462.70 करोड़ रुपये की राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के जरिए उनके खातों में भेजी गई है। खरीद में खाद्य विभाग हाफेड वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन और फूड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ने अहम भूमिका निभाई है।

गेहूं के साथ-साथ सरसों की खरीद भी सरकार ने अच्छी मात्रा में की है। 15 मार्च से 1 मई तक हाफेड और हरियाणा वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन ने 7.74 लाख मीट्रिक टन सरसों की खरीद की। इस बार 2,59,400 किसानों से सरसों खरीदी गई है और 4312.52 करोड़ रुपये उनके खातों में ट्रांसफर किए गए हैं।

2022-23 में 41.85 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हुई थी जबकि 2023-24 में 63.17 लाख और 2024-25 में 71.50 लाख मीट्रिक टन की खरीद हुई थी। इस साल की 74.95 लाख मीट्रिक टन की खरीद पिछले चार सालों में सबसे अधिक है। वहीं पिछले साल 4,56,606 किसानों से गेहूं खरीदा गया था और इस बार संख्या 4,68,636 तक पहुंच गई है।

Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now