गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Haryana Jobs: हरियाणा में ग्रुप C के पदों पर निकली बड़ी भर्ती, जल्दी करें आवेदन

Written by: Best24News

Published:

Haryana Jobs: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के प्रदेश के लाखों युवाओं का इंतजार खत्म कर दिया है। ग्रुप सी पदों पर भर्ती के लिए CET परीक्षा के आयोजन का ऐलान कर दिया…


Haryana Jobs: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के प्रदेश के लाखों युवाओं का इंतजार खत्म कर दिया है। ग्रुप सी पदों पर भर्ती के लिए CET परीक्षा के आयोजन का ऐलान कर दिया है। इसके लिए आज से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरु हो जाएगी।

Advertisement

आज से आवेदन प्रक्रिया होगी शुरु

HSSC सदस्य भूपेंद्र चौहान ने बताया कि ग्रुप-C पदों के लिए कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 28 मई 2025 से शुरू की जा रही है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

यह प्रक्रिया हरियाणा सरकार की नई CET नीति के तहत संचालित होगी, जिसकी अधिसूचना संख्या 42/119/2019-5HR-II दिनांक 31 दिसंबर 2024 को जारी की गई थी।Haryana Jobs

ऑनलाइन करें आवेदन

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

इच्छुक अभ्यर्थी आयोग के पोर्टल onetimeregn.haryana.gov.in पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 12 जून 2025 रात 11:59 बजे तक है और शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 14 जून 2025 शाम 6:00 बजे निर्धारित की गई है।

भूपेंद्र चौहान ने बताया कि वे उम्मीदवार जो वर्ष 2022 में 5 और 6 नवंबर को आयोजित CET में शामिल हो चुके हैं, उन्हें अपने पूर्व के CET रजिस्ट्रेशन नंबर का ही उपयोग करना होगा। नए अभ्यर्थियों को एक नया पंजीकरण नंबर जारी किया जाएगा, जो आगे की सभी प्रक्रियाओं के लिए मान्य होगा।

आरक्षित वर्गों के लिए ये हिदायतें

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन

आरक्षित वर्गों के प्रमाण पत्रों के संबंध में भी आयोग ने दिशा-निर्देश जारी किए हैं। BC-A, BC-B तथा EWS वर्ग के अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्र 1 अप्रैल 2025 के बाद और अंतिम तिथि से पहले जारी होने चाहिए। वंचित अनुसूचित जाति (DSC) और अन्य अनुसूचित जाति (OSC) वर्ग, PwBD, ESM तथा ESP वर्गों के प्रमाण पत्र अंतिम तिथि से पूर्व निर्गत होना अनिवार्य है। भूतपूर्व सैनिकों के पारिवारिक सदस्यों के लिए पात्रता प्रमाण पत्र 13 जून 2024 के बाद और अंतिम तिथि से पहले नवीनीकृत या जारी होना चाहिए।

आवेदन पत्र स्वयं भरने की अपील

भूपेंद्र चौहान ने अभ्यर्थियों को सलाह देते हुए कहा कि आवेदन पत्र स्वयं भरें, किसी अन्य व्यक्ति से न भरवाएं। अभ्यर्थी सभी निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और उसके पश्चात ही आवेदन पत्र भरें। निर्धारित 15 दिनों की अवधि के भीतर आवेदन अवश्य पूरा कर लें, क्योंकि इसके पश्चात तिथि में कोई विस्तार नहीं किया जाएगा और दस्तावेजों में बदलाव के लिए भी अलग से समय नहीं दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि परीक्षा की तिथि और एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की सूचना आयोग की वेबसाइट पर अलग से जारी की जाएगी। उन्होंने सभी पात्र अभ्यर्थियों से अनुरोध किया कि वे निर्धारित तिथियों का पालन करते हुए आवेदन प्रक्रिया पूरी करें और अधिक जानकारी के लिए आयोग की वेबसाइट का नियमित रूप से अवलोकन करते रहें।

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp