
Haryana Job fair: इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट बहादुरगढ़ में 21 मई 2025 को एक बड़ा रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा। मेला बुधवार सुबह 10 बजे से शुरू होगा तथा दोहपर तीन बजे जारी रहेगा। इस रोजगार मेंले में कई प्रतिष्ठित कंपनियां हिस्सा लेंगी जो आईटीआई से प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं को नौकरी के अवसर प्रदान करेंगी।Haryana Job fair
युवाओं के लिए सुनहरा अवसर: प्रिंसिपल गीता आर सिंह ने बताया कि यह रोजगार मेला युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है। जो उम्मीदवार प्री-प्लेसमेंट ट्रेनिंग या आईटीआई का प्रशिक्षण पूरा कर चुके हैं वे इस मेले में भाग लेकर अपनी प्रतिभा दिखा सकते हैं।
उन्होंने कहा कि इस मेला का उद्देश्य युवाओं को अच्छी और स्थायी नौकरी दिलाना है ताकि उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो सके। इसके साथ ही यह आयोजन युवाओं को अपने करियर को नई दिशा देने का मौका भी देगा।
ये भी पढ़ें:HKRN Jobs 2026: भिवाड़ी, बावल व धारूहेड़ा में निकली भर्ती , 32,400 रुपये तक मिलेगी सैलरी
ये कागजात जरूरी: बता दे कि रोजगार मेले में भाग लेने वाले उम्मीदवारों के लिए कुछ जरूरी निर्देश भी दिए गए हैं। उन्हें 21 मई को सुबह 10 बजे आईटीआई बहादुरगढ़ के परिसर में पहुंचना होगा। साथ ही अपने साथ मूल प्रमाण पत्र, आईटीआई मार्कशीट, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट आकार की तस्वीरे और अपना बायोडाटा लेकर आना अनिवार्य है। इन दस्तावेजों के बिना उम्मीदवारों को मेले में भाग लेने की अनुमति नहीं मिलेगी।
आईटीआई के पूर्व छात्र भी कर सकते हैं भागीदारी: बता दे रोजगार मेले में सरकारी आसिर्फ वर्तमान में प्रशिक्षण प्राप्त छात्र ही नहीं बल्कि आईटीआई से पहले पास हुए छात्र भी इस मेले में भाग लेकर नौकरी पाने का मौका पा सकते हैं।
ये भी पढ़ें: Railway Jobs: रेलवे में आई बंपर भर्ती, जानिए योग्यता व पदों की संख्या
