गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Haryana ITI :  हरियाणा में ITI में दाखिले के लिए 6 जून से शुरु होंगे आवेदन, जानें क्या क्या चाहिए दस्तावेज ?

Written by: सुनील चौहान

Published:

Haryana ITI :  औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आइटीआइ) में दाखिला लेने के लिए विद्यार्थी 6 जून से 20 जून तक आवेदन कर सकेंगे। ऐसे में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में नए सेशन में दाखिले…


Haryana ITI :  औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आइटीआइ) में दाखिला लेने के लिए विद्यार्थी 6 जून से 20 जून तक आवेदन कर सकेंगे। ऐसे में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में नए सेशन में दाखिले की तैयारियां भी पूरी कर ली गई हैं। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने आइटीआइ में दाखिले के जरूरत पड़ने वाले सभी कागजात को पूरे करने के निर्देश भी दिए हैं।Haryana ITI

Advertisement

साल 2025-26 में अधिकतर विद्यार्थी 10वीं व 12वीं में पास हो चुके होंगे, जिसके चलते इस बार दाखिले में काफी प्रतिस्पर्धा हो सकती है। वहीं अधिकारियों का कहना है कि छात्र अपने दस्तावेज पूरे कर लें। क्योंकि बाद में काफी परेशानी हो सकती है। दस्तावेज पूरे होंगे तो एडमिशन में कोई दिक्कत नहीं आएगी।Haryana ITI

जानें किन दस्तावेजों की होगी जरूरत

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

ITI में दाखिले के दौरान जरूरी दस्तावेजों में आवेदक के 8वीं, 10वीं, 12वीं के सर्टिफिकेट, परिवार पहचान पत्र, मोबाइल फोन (ओटीपी के लिए), खुद की ईमेल आईडी, जाति प्रमाण पत्र, रिहायशी प्रमाण पत्र, हरियाणा स्थाई निवासी प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र (6 महीने से पुराना मान्य नहीं होगा), आय प्रमाण पत्र (चालू वर्ष का होना चाहिए), पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड और आधार कार्ड से लिंक पासबुक शामिल है।

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp