गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

 Haryana : हरियाणा के इस जिले में सड़कें होगी चकाचक, इतने करोड़ की आएगी लागत 

Written by: सुनील चौहान

Published:

Haryana : हरियाणा वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। हरियाणा के अंबाला जिले में जर्जर हो चुकी सड़कों को दोबारा बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। लोक निर्माण विभाग…


Roads will be sparkling in this district of Haryana
Roads will be sparkling in this district of Haryana
Google News Follow us on Google

Haryana : हरियाणा वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। हरियाणा के अंबाला जिले में जर्जर हो चुकी सड़कों को दोबारा बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। लोक निर्माण विभाग ने शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों की 55 सड़कों का चयन किया है, जिन पर करीब 35 करोड़ खर्च किए जाएंगे।

Advertisement

जानकारी के मुताबिक, बारिश के बाद जिले की कई सड़कों की हालत खराब हो गई थी। जगह-जगह बने गड्ढों से वाहन चालकों को परेशानी हो रही थी। ग्रामीण क्षेत्रों में समस्या और भी गंभीर थी, क्योंकि छोटी सड़कें ही गाँवों को जिले के मुख्य हिस्सों से जोड़ती हैं। बरसात के दौरान पैचवर्क किया गया था, लेकिन गड्ढे फिर से उभर आए। Haryana

मिली जानकारी के अनुसार, सड़कों के पुनर्निर्माण के साथ-साथ विभाग ने मुख्य मार्गों पर पैचवर्क भी शुरू कर दिया है। अंबाला-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग और हिसार रोड पर मरम्मत का काम चल रहा है। शहर के प्रमुख चौराहों और मार्गों पर भी गड्ढों को भरा जा रहा है। विभाग का कहना है कि जल्द ही सभी चयनित 55 सड़कों का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता रितेश अग्रवाल ने बताया कि सड़कें बनने से आवागमन आसान होगा और बारिश में लोगों की दिक्कतें काफी हद तक कम हो जाएंगी। Haryana

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp