गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Haryana IMT: हरियाणा में आईएमटी खरखौदा की तरह 10 जिलों में आईएमटी होगी स्थापित, सीएम ने दी जानकारी

Written by: Best24News

Published:

Haryana IMT: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार प्रदेश में आईएमटी खरखोदा की तरह 10 जिलों में आईएमटी स्थापित करेंगे।…


Haryana IMT: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार प्रदेश में आईएमटी खरखोदा की तरह 10 जिलों में आईएमटी स्थापित करेंगे। इससे मेक इन इंडिया के साथ मेक इन हरियाणा का भी सपना साकार होगा और प्रदेश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी।

Advertisement

मुख्यमंत्री आज खरखौदा में निर्माणाधीन मारुति प्लांट के प्रगति कार्य की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि विकसित भारत की नींव मजबूत करने के लिए राज्य सरकार हर कदम पर उद्यमियों के साथ हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मेक इन इंडिया और विकसित भारत के संकल्प को आईएमटी खरखोदा जैसे प्रोजेक्ट सिद्धि तक लेकर जा रहे हैं।Haryana IMT

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार उद्यमियों को ऑनलाइन आवेदन करने पर सभी प्रकार की एनओसी सिंगल विंडो के माध्यम से 15 दिन के अंदर जारी करेगी। इसमें अगर कुछ अड़चन आती भी है तो उन अड़चनों को दूर करते हुए प्रदेश सरकार 30 दिन में एनओसी जारी कर देगी।

उन्होंने कहा कि हरियाणा के लिए गर्व की बात है कि दुनिया का सबसे बड़ा कार उत्पादन प्लांट खरखोदा आईएमटी में स्थापित होने जा रहा है, जो पूरा होने पर साल में दस लाख कारों का उत्पादन करेगा।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल को हिसार में महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट से फ्लाइट सेवाओं का शुभारंभ करने, यमुनानगर में 800 मेगावाट सुपर क्रिटिकल पावर प्लांट का शिलान्यास करने आ रहे हैं प्रधानमंत्री के आगमन से प्रदेश के विकास की गति और तेज होगी।

श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि अर्थव्यवस्था को और तेज गति देने के लिए भविष्य में पावर की जरूरत होगी, इसके लिए हमारी सरकार सोलर ऊर्जा, कोयला आधारित और परमाणु संयंत्र से बिजली उत्पादन को बढ़ाने पर फोकस कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने पिछले 10 वर्षों में सड़क मार्गों, बिजली उत्पादन और व्यवस्था परिवर्तन पर विशेष ध्यान दिया है। इससे देश में उद्योगों को बड़े स्तर पर बढ़ावा मिला है। हम सभी मेक इन इंडिया का सपना साकार होते देख रहे हैं।

मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के एमडी एवं सीईओ हिषाशी टोकेयूची ने खरखौदा में निर्माणाधीन मारुति प्लांट में पहुंचने पर मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी का स्वागत किया। उन्होंने हरियाणा सरकार की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए कहा कि हमें तत्परता के साथ सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही हैं, जिसकी बदौलत मारुति सुजुकी आईएमटी खरखोदा में दुनिया का सबसे बड़ा कार उत्पादन प्लांट रिकॉर्ड समय में स्थापित करने जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने आईएमटी में स्थापित हो रही मिंडा ग्रुप की कंपनी का भी दौरा किया।Haryana IMT

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन

इस अवसर पर उद्योग मंत्री राव नरबीर सिंह, सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री मोहनलाल कौशिक, विधायक श्री पवन खरखोदा, विधायक कृष्णा गहलावत, श्री निखिल मदान, मेयर श्री राजीव जैन

सहित प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp