गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Haryana: हरियाणा में इन लोगों को आवास बोर्ड रिफंड करेगा पैसा, आवेदक जल्दी करें ये काम

Written by: Best24News

Published:

Haryana: हरियाणा के हिसार में अतिरिक्त उपायुक्त सी. जयाश्रद्धा ने जानकारी देते हुए बताया कि आवास बोर्ड हरियाणा की बीपीएल-7821 सेक्टर 24, ग्लोबल स्पेस तथा बीपीएल-10215 सेक्टर 1, तलवंडी राणा और ईडब्ल्यूएस-…


haryana 2025 05 30T201529.485
haryana 2025 05 30T201529.485
Google News Follow us on Google

Haryana: हरियाणा के हिसार में अतिरिक्त उपायुक्त सी. जयाश्रद्धा ने जानकारी देते हुए बताया कि आवास बोर्ड हरियाणा की बीपीएल-7821 सेक्टर 24, ग्लोबल स्पेस तथा बीपीएल-10215 सेक्टर 1, तलवंडी राणा और ईडब्ल्यूएस- एलआईजी सेक्टर 1 व 4 पार्ट 2 योजनाओं के तहत जिन लोगों ने आवेदन के बाद फ्लैट के पंजीकरण सरेंडर कर दिए हैं या जिनका पंजीकरण बोर्ड द्वारा रद्द हो चुका है, वे सभी आवेदक आधार कार्ड, पैन कार्ड तथा बैंक पासबुक की स्वयं सत्यापित कॉपी, बैंक द्वारा जारी एनओसी, आवास बोर्ड द्वारा जारी दस्तावेज की कॉपी आवास बोर्ड हरियाणा के हिसार संपदा प्रबंधक के सेक्टर 15-ए स्थित कार्यालय में जल्द से जल्द जमा करवाएं।

Advertisement

आवास बोर्ड हरियाणा के हिसार संपदा प्रबंधक सूर्या प्रताप सिंह ने बताया कि जिन आवेदकों ने पंजीकरण राशि ऋण लेकर भरी थी, उन्हें संबंधित बैंक से नो ड्यूज सर्टिफिकेट अवश्य प्रस्तुत करना होगा। उक्त सभी योग्य आवेदकों को बोर्ड की पॉलिसी अनुसार रिफंड राशि वापस की जाएगी।

इसके अतिरिक्त, जिन योजनाओं को बोर्ड द्वारा रद्द किया गया है, उनके तहत रिफंड प्राप्त करने के लिए आवेदकों को अपने पैन कार्ड की प्रति भी कार्यालय में जमा करनी होगी।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

सूर्या प्रताप सिंह ने सभी संबंधित आवेदकों से अपील की है कि वे आवश्यक दस्तावेजों के साथ कार्यालय पहुंचकर समय पर अपना रिकॉर्ड अपडेट करें, ताकि धनवापसी प्रक्रिया में किसी प्रकार की बाधा न आए।

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp