गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Haryana News: हरियाणा स्वास्थ्य विभाग ने मानसून सीजन में कसी कमर, अब सभी अस्पतालों में 24 घंटे मिलेगी ये सुविधा

Written by: सुनील चौहान

Published:

Haryana News: हरियाणा में जल्द ही मानसून की एंट्री होने वाली है। ऐसे में मानसून सीजन में डायरिया से निपटने को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने अपनी कमर कस ली है। स्वास्थ्य विभाग…


Haryana health department gears up for monsoon season
Haryana health department gears up for monsoon season
Google News Follow us on Google

Haryana News: हरियाणा में जल्द ही मानसून की एंट्री होने वाली है। ऐसे में मानसून सीजन में डायरिया से निपटने को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने अपनी कमर कस ली है। स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेश के सभी अस्पतालों, CHC व PHC सेंटर में ORS-जिंक काउंटर स्थापित करने का निर्णय लिया है। यह काउंटर 24 घंटे चालू रहेंगे।

Advertisement

राज्य में 5 साल की उम्र के करीब 23 लाख बच्चे

इसका मकसद राज्य में डायरिया से होने वाली बच्चों की मौतों को शून्य पर लाना है। राज्य में पांच साल की उम्र के करीब 23 लाख बच्चे हैं। इन बच्चों को डायरिया से बचाने के लिए जिंक व ओआरएस का काउंटर स्थापित किया जाएगा।

स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि मानसून की सीजन में डायरिया तेजी से फैलता है और अनदेखी पर बच्चों की मौत का कारण भी बनता है। इस काउंटर के माध्यम से पीड़ित बच्चे को 14 दिन तक जिंक का सिरप और ओआरएस का मिश्रण दिया जाएगा।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

इसके साथ ही आंगनबाड़ी में भी जिंक-ओआरएस काउंटर भी बनाया जाएगा। यहां भी काफी संख्या में बच्चे आते हैं। सभी सिविल सर्जन को निर्देश दिया गया है कि वे अपने क्षेत्र की आंगनबाड़ी में जिंक व ओआरएस की व्यवस्था करवाएं। इसके साथ ही स्वच्छता, सुरक्षित पेयजल व हाथ धोने के बारे में विशेष जागरूक भी किया जाएगा।

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp