गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Haryana: हरियाणा पुलिस का हैड कांस्टेबल गिरफ्तार, 10 हजार की मांगी थी रिश्वत

Written by: Best24News

Published:

Haryana: हरियाणा के जिला मेवात में एक बार फिर वर्दी पर दागदार हुई है। तावडू सदर थाने में तैनात हेड कांस्टेबल जय सिंह को विजिलेंस टीम ने दस हजार रुपये की रिश्वत…


Haryana: हरियाणा के जिला मेवात में एक बार फिर वर्दी पर दागदार हुई है। तावडू सदर थाने में तैनात हेड कांस्टेबल जय सिंह को विजिलेंस टीम ने दस हजार रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

Advertisement

जानकारी के अनुसार, गोकशी के एक पुराने मामले में एक व्यक्ति का वाहन जब्त किया गया था। उसी वाहन को छुड़वाने के एवज में मुख्य सिपाही ने शिकायतकर्ता से दस हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी।

पीड़ित ने इसकी शिकायत विजिलेंस विभाग को दी और आडियो रिकार्डिंग भी साक्ष्य के रूप में सौंपी। बुधवार को आरोपित किसी मामले में कोर्ट में पेशी पर आया था, जहां विजिलेंस टीम ने मौके पर ही उसे धर दबोचा। गिरफ्तारी के बाद आरोपित का मेडिकल परीक्षण कराया गया और अब उससे आगे की पूछताछ की जा रही है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp