गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Haryana: हरियाली की मुहिम, सोनीपत के इस गांव में लगाया हरियाणा का 27वां ऑक्सीजन बाग

Written by: Best24News

Published:

Haryana; हरियाणा के सोनीपत जिले के गांव भटाना जाफराबाद में रविवार को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय कदम उठाया गया। यहां तीन एकड़ भूमि पर प्रदेश का 27वां ऑक्सीजन बाग…


Haryana; हरियाणा के सोनीपत जिले के गांव भटाना जाफराबाद में रविवार को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय कदम उठाया गया। यहां तीन एकड़ भूमि पर प्रदेश का 27वां ऑक्सीजन बाग स्थापित किया गया।Haryana

Advertisement

पौधारोपण कर अभियान की शुरुआत : सोनीपत में मुख्यमंत्री के ओएसडी वीरेंद्र बढ़खालसा मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे और पौधारोपण कर अभियान की शुरुआत की। सुबह आठ बजे हवन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ, जिसके बाद ग्रामीणों और पर्यावरण मित्रों के सहयोग से दो घंटे में 1100 फलदार और छायादार पौधे लगाए गए।Haryana

छोटा तालाब बनाया: गांव के सरपंच कर्मबीर सिंह ने बताया कि पंचायत की ओर से बाग में एक छोटा तालाब बनाया गया है और पौधों की सुरक्षा के लिए जाली लगाई गई है। उन्होंने कहा कि जब तक पौधे पेड़ नहीं बन जाते, पंचायत उनकी नियमित देखभाल करेगी।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

गोसेवक संत गोपालदास ने इस पहल को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरणादायक बताया और कहा कि तेज विकास के कारण घटते वन क्षेत्र की भरपाई ऐसे अभियानों से ही संभव है।Haryana

मुख्यमंत्री के ओएसडी वीरेंद्र बढ़खालसा ने ग्रामीणों और पर्यावरण मित्रों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि पौधारोपण ही वह माध्यम है जिससे प्रदूषित वातावरण को स्वच्छ बनाया जा सकता है।Haryana

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

पर्यावरण कार्यकर्ता योगेश और सरपंच कर्मबीर सिंह ने इस बाग की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षक ट्रीमैन देवेंद्र सूरा ने कहा कि हरित आवरण बढ़ाना और वायु गुणवत्ता सुधारना उनका निरंतर लक्ष्य है।

इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष जसबीर दोदवा, जिला पार्षद संजय बड़वासनिया, तीर्थ राणा, परिमल कुमार, जुआं गांव के सरपंच विनोद सहित कई गांवों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp