
Happy Card Yojana: हरियाणा सरकार द्वारा शुरू की गई हैप्पी कार्ड योजना एक बहुत ही खास पहल है. हैप्पी कार्ड परियोजना के तहत अंत्योदय परिवारों को हरियाणा रोडवेज की बसों में फ्री में यात्रा करने की सुविधा मिलेगी. आइए लेख के माध्यम से जानते हैं कि इस योजना के लिए कौन-कौन आवेदन कर सकते हैं और कैसे आवेदन कर सकते हैं.Happy Card Yojana
क्या है हैप्पी कार्ड योजना?
हरियाणा हैप्पी कार्ड योजना की शुरुआत 7 मार्च 2024 को तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा की गई थी. इस योजना का मकसद प्रदेश के अंत्योदय परिवारों को रोडवेज की बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा देना है. योजना के अंतर्गत प्रत्येक लाभार्थी को एक स्मार्ट कार्ड दिया जाएगा, जिससे वह साल में 1000 किलोमीटर तक फ्री में सफर कर सकता है.
यह स्मार्ट कार्ड ई-टिकटिंग प्रणाली से जुड़ा होगा. जिससे यात्रा को ट्रैक किया जा सकेगा और पारदर्शिता बनी रहेगी. यह सुविधा केवल हरियाणा रोडवेज की बसों में ही मान्य होगी.
ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?
कितने परिवारों को मिलेगा लाभ?
इस योजना से करीब 22.89 लाख परिवारों को सीधा लाभ मिलने का अनुमान है. हरियाणा सरकार ने इस योजना के कार्यान्वयन पर करीब ₹600 करोड़ रुपए खर्च किए हैं. इसका सीधा फायदा प्रदेश के आर्थिक रूप से कमजोर तबकों को मिलेगा.
ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?
कार्ड बनवाने में कितना खर्च आएगा?
हैप्पी कार्ड के लिए लाभार्थी को ₹50 शुल्क देना होगा. इसके अलावा:
कार्ड की लागत: ₹109
वार्षिक रखरखाव शुल्क: ₹79
इन खर्चों को मिलाकर भी कार्ड की कुल कीमत काफी किफायती है, जबकि इसके बदले में सालभर में 1000 KM फ्री ट्रैवल जैसी सुविधा मिलती है.
कैसे करें हैप्पी कार्ड के लिए आवेदन?
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया बहुत सरल है. इच्छुक लाभार्थी निम्नलिखित स्टेप्स फॉलो करें:
ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन
सबसे पहले https://ebooking.hrtransport.gov.in/ वेबसाइट पर जाएं.
“APPLY HAPPY CARD” ऑप्शन पर क्लिक करें.
परिवार पहचान पत्र (PPP ID) दर्ज करें और कैप्चा कोड भरें.
“SEND OTP TO VERIFY” पर क्लिक करें और OTP वेरीफाई करें.
अब फैमिली मेंबर्स की डिटेल्स दिखेंगी. उस सदस्य को चुनें जिसके लिए कार्ड बनवाना है.
मोबाइल नंबर और आधार कार्ड नंबर दर्ज करें.
OTP वेरिफिकेशन के बाद “Apply” बटन पर क्लिक करें.
इतनी ही आसान प्रक्रिया के बाद हैप्पी कार्ड के लिए आवेदन पूरा हो जाएगा. आवेदन पूरा होने के बाद लाभार्थी इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं.
कौन कर सकता है आवेदन?
यह योजना सिर्फ उन परिवारों के लिए है जिनकी वार्षिक आय ₹1 लाख या उससे कम है. केवल अंत्योदय श्रेणी के परिवार ही इस योजना के पात्र माने जाएंगे. योजना का उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद परिवारों को आवश्यक यात्रा के लिए फ्री बस सेवा देना है.
योजना का महत्व और भविष्य
हैप्पी कार्ड योजना केवल यात्रा की सुविधा नहीं है, बल्कि यह सामाजिक समानता और गरीबों के सशक्तिकरण की दिशा में एक मजबूत कदम है. इससे न केवल आर्थिक बचत होगी, बल्कि विद्यार्थियों, मजदूरों, और वरिष्ठ नागरिकों जैसे वर्गों को राहत मिलेगी जो रोजाना यात्रा पर निर्भर हैं.Happy Card Yojana
