मंगलवार, 3 नवम्बर 2026

Haryana : हरियाणा सरकार का बड़ा ऐलान, इन गांवों में नहीं खुलेंगे शराब ठेके

Written by: Best24News

Published:

Haryana :  हरियाणा मंत्रिमंडल ने 2025-27 की नई आबकारी नीति को मंजूरी दे दी है. इस नीति में कई अहम बदलाव किए गए हैं. जिनका असर सीधे तौर पर राज्य के छोटे…


Haryana 2025 05 15T220637.518
Haryana 2025 05 15T220637.518
Google News Follow us on Google

Haryana :  हरियाणा मंत्रिमंडल ने 2025-27 की नई आबकारी नीति को मंजूरी दे दी है. इस नीति में कई अहम बदलाव किए गए हैं. जिनका असर सीधे तौर पर राज्य के छोटे गांवों और शराब कारोबार पर पड़ेगा.

Advertisement

500 से कम आबादी वाले गांवों में नहीं खुलेंगी शराब की दुकानें
सरकार ने सामाजिक दृष्टिकोण से एक बड़ा फैसला लिया है. अब 500 या उससे कम आबादी वाले किसी भी गांव में शराब की दुकान खोलने की अनुमति नहीं दी जाएगी. यह निर्णय ग्रामीण क्षेत्रों में नशाखोरी पर लगाम लगाने के प्रयास का हिस्सा है.Haryana

नई नीति अब वित्तीय वर्ष के साथ होगी लागू
सरकार ने आबकारी नीति की समयसीमा को अब वित्तीय वर्ष (अप्रैल-मार्च) के अनुरूप करने का निर्णय लिया है. नई नीति 12 जून 2025 से 31 मार्च 2027 तक लागू रहेगी यानी यह 21.5 महीने के लिए प्रभावी रहेगी. इसके बाद से हर नीति को अप्रैल से शुरू किया जाएगा.

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

शराब के विज्ञापनों पर पूरी तरह रोक

नई नीति के तहत शराब के सभी प्रकार के विज्ञापनों पर सख्त प्रतिबंध लगा दिया गया है. अब लाइसेंस प्राप्त क्षेत्रों में भी कोई ब्रांडिंग या प्रमोशनल बोर्ड नहीं लगाए जा सकेंगे. अगर कोई विक्रेता इसका उल्लंघन करता है, तो उस पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा.

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

क्या होगा नई नीति का असर?
सरकार का मानना है कि इस फैसले से ग्रामीण इलाकों में सामाजिक माहौल सुधरेगा और युवाओं को नशे से दूर रखने में मदद मिलेगी. इसके साथ ही अवैध शराब बिक्री और प्रलोभन वाले विज्ञापन पर भी लगाम लगेगी.

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp