शनिवार, 7 नवम्बर 2026

हरियाणा सरकार का किसानों के लिए बड़ा ऐलान: इन फसलों की खेती पर मिलेगी लाखों की सब्सिडी, यहां देखें पूरी डिटेल

Written by: सुनील चौहान

Published:

• बागवानी को प्रोत्साहन देने के लिए नई राज्य स्तरीय योजना की घोषणा • किसानों को फलों, सब्जियों, फूलों, मसालों और सुगंधित पौधों की खेती पर अनुदान • प्रति एकड़ 24,500 रुपये…


• बागवानी को प्रोत्साहन देने के लिए नई राज्य स्तरीय योजना की घोषणा
• किसानों को फलों, सब्जियों, फूलों, मसालों और सुगंधित पौधों की खेती पर अनुदान
• प्रति एकड़ 24,500 रुपये से 1,40,000 रुपये तक आर्थिक सहायता
• अधिकतम 5 एकड़ तक अनुदान का लाभ उपलब्ध
• कृषि विविधीकरण और किसानों की आय बढ़ाने पर फोकस

Advertisement

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की सरकार ने प्रदेश के किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए बागवानी क्षेत्र में बड़े पैमाने पर निवेश को प्रोत्साहित करने योजना बनाई है। इस योजना के तहत फल, सब्जी, फूल, मसाला और सुगंधित पौधों की खेती करने वाले किसानों को प्रति एकड़ 24,500 रुपये से लेकर 1 लाख 40 हजार रुपये तक की वित्तीय सहायता मिलेगी।

कृषि विविधिकरण को बढावा: हरियाणा सरकार की इस योजना के जरिए राज्य में कृषि विविधिकरण को गति देने की कोशिश की जा रही है। कृषि विभाग के अनुसार, किसान अधिकतम 5 एकड़ तक इस योजना का लाभ ले सकते हैं। इसमें फलों के नए बाग लगाने, सब्जियों की उन्नत खेती, सुगंधित पौधों की खेती, फूल उत्पादन और मसालों की खेती जैसी गतिविधियों को शामिल किया गया है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

बढेगा रोजगार: ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने का मौका मिलेगा। नई योजना के लागू होने से हरियाणा में बागवानी उत्पादन का दायरा बढ़ने की संभावना है, जिससे किसानों के लिए आय के नए रास्ते खुलेंगे और कृषि क्षेत्र में समग्र विकास को बढ़ावा मिलेगा।

 

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

 

इस योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा। पंजीकरण की प्रक्रिया “मेरी फसल-मेरा ब्योरा” पोर्टल या फिर हरियाणा बागवानी विभाग के आधिकारिक पोर्टल hortnet.hortharyana.gov.in पर पूरी की जा सकती है। सभी पात्र किसानों को अनुदान की राशि सीधे उनके बैंक खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से प्राप्त होगी, जिससे पारदर्शिता सुनिश्चित होगी।

फसल का प्रकारसामान्य किसानों के लिए अनुदान (प्रति एकड़)अनुसूचित वर्ग के किसानों के लिए अनुदान (प्रति एकड़)
सब्जियों की एकीकृत खेती15,000 रुपये25,000 रुपये
मसाला फसलें15,000 रुपये – 30,000 रुपये25,000 रुपये – 40,000 रुपये
फूलों की खेती8,000 रुपये – 40,000 रुपये12,000 रुपये – 60,000 रुपये
सुगंधित पौधों की खेती8,000 रुपये12,000 रुपये
फलों के बाग (कुछ प्रकार)50,000 रुपये – 80,000 रुपये75,000 रुपये – 1,40,000 रुपये
सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp