गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Haryana: हरियाणा सरकार का अग्निवीरों के लिए बड़ा ऐलान, देखें पूरी जानकारी

Written by: Best24News

Published:

Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है हरियाणा सरकार ने अग्निवीरों के लिए बड़ा ऐलान कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, हरियाणा सरकार ने दो अधिसूचनाएं जारी की हैं, जिनमें…


Latest News 2025 06 28T094624.414
Latest News 2025 06 28T094624.414
Google News Follow us on Google

Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है हरियाणा सरकार ने अग्निवीरों के लिए बड़ा ऐलान कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, हरियाणा सरकार ने दो अधिसूचनाएं जारी की हैं, जिनमें युद्ध में शहीद हुए अग्निवीरों के लिए एक करोड़ रुपए की अनुग्रह राशि और वीरता पुरस्कार विजेताओं के लिए एकमुश्त नकद पुरस्कार का प्रावधान किया गया है।

Advertisement

मिली जानकारी के अनुसार, परमवीर चक्र के लिए 2 करोड़ रुपए, महावीर चक्र और अशोक चक्र के लिए 1-1 करोड़ रुपए निर्धारित किया गया है। Haryana Breaking News

जानकारी के मुताबिक, राज्य सरकार रक्षा और अर्धसैनिक बलों में युद्ध में शहीद जवानों के परिवारों को 1 करोड़ रुपए की अनुग्रह राशि प्रदान करती है, और 5 मई की कैबिनेट बैठक में अग्निवीरों को भी यह लाभ देने का फैसला पहले ही कर चुकी है। Haryana Breaking News

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

मिली जानकारी के अनुसार, युद्ध में शहीद जवानों में वे कर्मी शामिल हैं, जो ऑपरेशनल क्षेत्रों या युद्ध, आतंकवादी, उग्रवादी हमले या सीमा पर झड़पों और संयुक्त राष्ट्र शांति सेना में सेवा करते हुए अपने आधिकारिक कर्तव्यों के दौरान शहीद हो जाते हैं।

जाने सरकार की पुरस्कार योजना…

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

वीर चक्र के लिए…

जानकारी के मुताबिक, एकमुश्त नकद पुरस्कार के लिए अधिसूचना में कहा गया है कि युद्धकालीन वीरता पुरस्कारों में वीर चक्र पुरस्कार विजेताओं को 50 लाख रुपए, सेना पदक और समकक्ष पुरस्कार विजेताओं को 21 लाख रुपए और मेंशन-इन-डिस्पैच (वीरता) पुरस्कार विजेताओं को 10 लाख रुपए मिलेंगे। Haryana Breaking News

कीर्ति चक्र के लिए…

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन

मिली जानकारी के अनुसार, शांति काल के वीरता पुरस्कारों में कीर्ति चक्र पुरस्कार विजेताओं को 51 लाख रुपए और शौर्य चक्र पुरस्कार विजेताओं को 31 लाख रुपए मिलेंगे। इसके अलावा, वायुसेना और नौसेना में सेना पदक और इसके समकक्ष, साथ ही राष्ट्रपति तटरक्षक पदक को 10 लाख रुपए मिलेंगे। मेंशन-इन-डिस्पैच को 7.50 लाख रुपए और तटरक्षक पदक विजेताओं को 6 लाख रुपए मिलेंगे। Haryana Breaking News

नहीं मिलेगा कैश

जानकारी के मुताबिक, सेना पदक सहित विशिष्ट सेवा पुरस्कारों से सम्मानित व्यक्ति को 1.75 लाख रुपए का एकमुश्त नकद पुरस्कार मिलेगा। विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति तटरक्षक पदक और तटरक्षक पदक से सम्मानित व्यक्ति को क्रमशः 1.75 लाख रुपए और 1.50 लाख रुपए का नकद पुरस्कार मिलेगा। Haryana Breaking News

मिली जानकारी के अनुसार, यदि किसी अन्य राज्य सरकार द्वारा पुरस्कार विजेता (अग्निवीर) को उसी पुरस्कार के लिए समान अनुदान दिया गया हो तो एकमुश्त नकद पुरस्कार स्वीकार्य नहीं होगा। Haryana Breaking News

खातों में आएगा पैसा

​​​​​​​जानकारी के मुताबिक, सैनिक एवं अर्ध सैनिक कल्याण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव विजयेंद्र कुमार द्वारा जारी अधिसूचना में आगे कहा गया है, “पुरस्कार विजेताओं (अग्निवीर) को एकमुश्त नकद पुरस्कार स्वीकृत करने के लिए सक्षम प्राधिकारी प्रशासनिक सचिव, सैनिक एवं अर्ध सैनिक कल्याण विभाग, हरियाणा हैं, और इसका भुगतान संबंधित उपायुक्त-सह-अध्यक्ष, जिला सैनिक एवं अर्ध सैनिक कल्याण कार्यालय द्वारा लाभार्थियों के आधार-लिंक्ड बैंक खातों में आरटीजीएस के माध्यम से किया जाएगा।

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp