बुधवार, 4 नवम्बर 2026

Helicopter Service: हरियाणा सरकार प्रदेशवासियों को देगी बड़ी खुशखबरी, खाटू श्याम और बालाजी के लिए शुरू होगी नई हेलीकॉप्टर सेवा

Written by: Best24News

Published:

New Helicopter Service: हरियाणा सरकार ने धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बड़ा फैसला लिया है। अब फरीदाबाद और गुरुग्राम से राजस्थान और मध्य प्रदेश के 3 प्रमुख धार्मिक स्थलों- खाटूश्याम,…


New Helicopter Service: हरियाणा सरकार ने धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बड़ा फैसला लिया है। अब फरीदाबाद और गुरुग्राम से राजस्थान और मध्य प्रदेश के 3 प्रमुख धार्मिक स्थलों- खाटूश्याम, सालासर बालाजी और पीतांबरा शक्तिपीठ तक हेलीकॉप्टर सेवा शुरू की जा रही है।

Advertisement

यह सुविधा विशेष रूप से उन श्रद्धालुओं के लिए फायदेमंद होगी, जो लंबी और थकाऊ सड़क यात्रा की बजाय कम समय में अपनी यात्रा पूरी करना चाहते हैं। हरियाणा सरकार इस नई सेवा को सफल बनाने के लिए आवश्यक बुनियादी ढांचे पर ध्यान दे रही है।

नागरिक उड्डयन मंत्री विपुल गोयल के अनुसार, फरीदाबाद के सूरजकुंड क्षेत्र में एक पुराने हेलीपैड को विकसित कर इसे हेलीकॉप्टर सेवा हब के रूप में स्थापित किया जाएगा। यह हेलीपैड पहले भी उपयोग में था।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

लेकिन इसे अपग्रेड कर नई सुविधाएं जोड़ी जाएंगी, ताकि हेलीकॉप्टर की लैंडिंग और टेकऑफ आसानी से हो सके। इसके अलावा, गुरुग्राम में भी संभावित हेलीपैड स्थलों की पहचान की जा रही है।

इन 3 धार्मिक स्थलों के लिए शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

खाटूश्याम मंदिर (राजस्थान): यह मंदिर भगवान श्रीकृष्ण के अवतार खाटूश्याम जी को समर्पित है और हर साल लाखों श्रद्धालु यहां दर्शन के लिए आते हैं।
सालासर बालाजी (राजस्थान): हनुमान जी के प्रसिद्ध मंदिरों में से एक, यह स्थान भक्तों की आस्था का प्रमुख केंद्र है।
पीतांबरा शक्तिपीठ (मध्य प्रदेश): देवी मां का यह मंदिर शक्तिपीठों में से एक है और तांत्रिक सिद्धियों के लिए प्रसिद्ध है।

कम होगा यात्रा में लगने वाला समय

अभी तक इन धार्मिक स्थलों तक पहुंचने के लिए सड़क मार्ग का ही मुख्य रूप से उपयोग किया जाता था, जिसमें श्रद्धालुओं को लंबी और थकाने वाली यात्रा करनी पड़ती थी। लेकिन हेलीकॉप्टर सेवा शुरू होने के बाद यह सफर बहुत ही आसान हो जाएगा।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन

सड़क मार्ग से इन जगहों तक पहुंचने में आमतौर पर 7 से 10 घंटे लग जाते हैं, लेकिन हेलीकॉप्टर सेवा शुरू होने के बाद यह यात्रा सिर्फ 1 से 1.5 घंटे में पूरी हो सकेगी।

हेलीकॉप्टर सेवा की बुकिंग के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ऑप्शन उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके लिए एक खास पोर्टल विकसित किया जा रहा है, जहां श्रद्धालु अपनी सुविधा के अनुसार टिकट बुक कर सकेंगे।

किराए को लेकर अभी तक कोई ऑफिसियल घोषणा नहीं की गई है, लेकिन सरकार इस योजना को सुलभ और किफायती बनाने की कोशिश कर रही है, ताकि अधिक से अधिक श्रद्धालु इस सुविधा का लाभ उठा सकें।

योजना पर तेजी से काम रही है सरकार

हरियाणा सरकार सिर्फ अपने राज्य में ही नहीं, बल्कि राजस्थान और मध्य प्रदेश सरकार के साथ भी इस योजना को लेकर बातचीत कर रही है। वहां भी हेलीपैड की सुविधा को उन्नत करने की योजना बनाई जा रही है, जिससे यात्रियों को किसी भी तरह की असुविधा न हो।

दोनों राज्यों में श्रद्धालुओं की भारी संख्या को देखते हुए सरकारें इस योजना को सफल बनाने में पूरा सहयोग दे रही हैं। इस हेलीकॉप्टर सेवा की शुरुआत अगले दो से तीन महीनों में होने की संभावना है।

सरकार इस योजना पर तेजी से काम कर रही है और अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि जरूरी तैयारियां जल्द से जल्द पूरी करें। एक बार हेलीपैड का नवीनीकरण और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी हो जाएंगी, तब श्रद्धालुओं के लिए यह सेवा औपचारिक रूप से शुरू कर दी जाएगी।

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp