HomeHaryana NewsHaryana Government Hospital : हरियाणा के सरकारी अस्पतालों को जल्द मिलेंगे 137...

Haryana Government Hospital : हरियाणा के सरकारी अस्पतालों को जल्द मिलेंगे 137 नए डाक्टर, नियुक्तियों की कवायद शुरू

Haryana Government Hospital :  हरियाणा के सरकारी अस्पतालों को जल्द ही 137 नए डाक्टर मिलेंगे। स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल आफिसर के शेष पदों की भर्ती का परिणाम घोषित करने के बाद नव चयनित डाक्टरों की नियुक्तियों को लेकर कवायद शुरू कर दी है।

प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में डाक्टरों के 1506 पद रिक्त हैं। इनमें से 777 चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती के लिए पिछले साल अगस्त में प्रक्रिया शुरू की गई थी।

5994 अभ्यर्थियों ने परीक्षा पास की, लेकिन चयनित किए गए 777 डाक्टरों में से 206 ने नौकरी ज्वाइन करने की बजाय आगे की पढ़ाई करना ही बेहतर समझा। इसके कारण उन्होंने पास होने के बावजूद नौकरी ज्वाइन नहीं की। इसके चलते सिर्फ 571 डाक्टरों को ही ज्वाइनिंग कराने का काम शुरू किया गया।Haryana Government Hospital

शेष पदों को भरने के लिए 21 और 28 अप्रैल को दस्तावेजों के सत्यापन और बायोमेट्रिक वेरीफिकेशन के लिए बुलाया गया था। अब इसका रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। कसौटी पर खरे उतरे नवचयनित डाक्टरों को जल्द अस्पतालों में ज्वाइन कराया जाएगा।

Best24News
Best24Newshttps://best24news.com
सुनील चौहान Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से वे रेवाड़ी, धारूहेड़ा और आसपास के क्षेत्रों की ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments