गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Haryana Govt Scheme: हरियाणा सरकार का युवाओं को बड़ा तोहफा, हर महीने मिलेंगे 6000 रुपये

Written by: सुनील चौहान

Published:

  Haryana Govt Scheme: हरियाणा के युवाओं के लिए अच्छी खबर आई है। सूबे के गांवों में खुलने वाले कॉमन सेंटर में सरकार बड़े स्तर पर नियुक्तियां करेगी। बताया जा रहा है…


Haryana Govt Scheme Haryana government gives a big gift to the youth they will get 6000 rupees every month
Haryana Govt Scheme Haryana government gives a big gift to the youth they will get 6000 rupees every month
Google News Follow us on Google

 

Advertisement

Haryana Govt Scheme: हरियाणा के युवाओं के लिए अच्छी खबर आई है। सूबे के गांवों में खुलने वाले कॉमन सेंटर में सरकार बड़े स्तर पर नियुक्तियां करेगी। बताया जा रहा है कि इसके लिए सरकार की ओर से युवाओं को 6000 रुपए मासिक मानदेय भी दिया जाएगा। इसके एवज में युवाओं को ग्रामीणों को ऑनलाइन सेवाएं देनी होगी।

इस योजना के पीछे सरकार के दो मकसद हैं

  • पहला- लोगों को गांवों में ही ऑनलाइन सेवाएं उपलब्ध होगी।
  • दूसरा- इस योजना से जुड़ने वाले युवाओं को रोजगार उपलब्ध होगा।

करोड़ों रुपए की लागत से खरीदे जाएंगे लैपटॉप

हरियाणा की ग्राम पंचायतों को सरकार पहले से ही हाईटेक करने का ऐलान कर चुकी है। इसी कड़ी में ग्राम पंचायतों तथा क्रिड पंचायत लोकल ऑपरेटर्स (CPLO) को लैपटॉप मुहैया करवाने का निर्णय भी लिया है। पहले चरण में 4500 लैपटॉप खरीदने का निर्णय लिया है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

सीएम सैनी की अध्यक्षता वाली हाई पावर परचेज कमेटी ने 31 करोड़ 50 लाख रुपए की लागत से ये लैपटॉप खरीदने को पहले ही हरी झंडी दे चुकी है।

ग्राम सचिवों को भी दिए जा रहे हैं लेपटॉप

ग्राम सचिवों को भी लेपटॉप दिए जा रहे हैं। ग्राम सचिव अब पूरा रिकार्ड ऑनलाइन मेनटेन करेंगे। ग्राम सचिवों को लैपटॉप इसलिए दिए जा रहे हैं ताकि वे केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का रिकार्ड मेनटेन कर सकें। साथ ही पूरा डॉटा भी ऑनलाइन अपलोड किया जा सके।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

मेरी पंचायत, ई-ग्राम स्वराज, केंद्र के 5वें वित्त आयोग सहित कई ऐसे काम व प्रोजेक्ट हैं, जिनकी पेमेंट ऑनलाइन होती है। ग्राम सचिवों को लैपटॉप मिलने के बाद उनका काम और भी आसान हो जाएगा।

 

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp