बुधवार, 4 नवम्बर 2026

Haryana BPL Family: हरियाणा सरकार ने बीपीएल परिवारों को दी बड़ी खुशखबरी, इस योजना के तहत मिलेंगे 80 हजार रुपये

Written by: Best24News

Published:

Haryana BPL Family: हरियाणा सरकार द्वारा प्रदेश के लोगों के लिए अनेक योजनाएं चलाई हुई है। इनमें से एक है डॉ. बीआर अम्बेडकर आवास नवीनीकरण योजना। इसके तहत सभी बीपीएल परिवारों को…


Haryana 2025 05 21T173645.890
Haryana 2025 05 21T173645.890
Google News Follow us on Google

Haryana BPL Family: हरियाणा सरकार द्वारा प्रदेश के लोगों के लिए अनेक योजनाएं चलाई हुई है। इनमें से एक है डॉ. बीआर अम्बेडकर आवास नवीनीकरण योजना। इसके तहत सभी बीपीएल परिवारों को 80 हजार रुपये तक की आर्थिक मदद देने का निर्णय लिया है।

Advertisement

पहले यह योजना केवल अनुसूचित जाति (SC) के बीपीएल परिवारों तक सीमित थी, लेकिन अब सरकार ने इसे बढ़ाकर सभी बीपीएल परिवारों को लाभ देने का निर्णय लिया है। इस योजना के तहत लाभार्थियों का दायरा बढ़ाने के साथ ही सहायता राशि को 50 हजार रुपये से बढ़ाकर 80 हजार रुपये किया गया है।

पात्रता

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि इस योजना के तहत आवेदन करने वाले व्यक्ति का मकान 10 साल या उससे अधिक पुराना होना चाहिए और उसे मरम्मत की आवश्यकता हो।

योजना के पात्र होने के लिए आवेदनकर्ता को हरियाणा का स्थायी निवासी होना चाहिए और वह SC, BC या बीपीएल परिवार का सदस्य होना चाहिए। जिसके लिए संबंधित प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य है।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

आवश्यक दस्तावेज

आवेदनकर्ता को अपने दस्तावेज़ जैसे परिवार आईडी, बीपीएल राशन कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बैंक खाता नंबर, मोबाइल नंबर, मकान की फोटो, बिजली बिल, पानी बिल, घर की रजिस्ट्री, और मरम्मत के अनुमानित खर्च का प्रमाण प्रस्तुत करना होगा।

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp