गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Haryana: हरियाणा सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, सूरजमुखी खरीद की बढ़ाई अवधि

Written by: Best24News

Published:

Haryana: हरियाणा सरकार ने सूरजमुखी की खरीद की अवधि को तीन दिन और बढ़ाते हुए किसानों को बड़ी राहत प्रदान की है। अब सूरजमुखी की खरीद 3 जुलाई तक हो सकेगी। खाद्य,…


Latest News 2025 07 01T193047.888
Latest News 2025 07 01T193047.888
Google News Follow us on Google

Haryana: हरियाणा सरकार ने सूरजमुखी की खरीद की अवधि को तीन दिन और बढ़ाते हुए किसानों को बड़ी राहत प्रदान की है। अब सूरजमुखी की खरीद 3 जुलाई तक हो सकेगी।

Advertisement

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि इस वर्ष जून माह में बारिश होने के कारण सूरजमुखी फसल की देरी से कटाई हुई जिसके फलस्वरूप किसानों द्वारा फसल मंडी में न्यूनतम मूल्य पर बेचने हेतु विलम्ब हुआ है। किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए ही सरकार द्वारा यह निर्णय लिया गया है।

सरकार के इस निर्णय से किसानों को राहत मिली है। राज्य में दो खरीद संस्थाओं हैफेड और हरियाणा वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन द्वारा सूरजमुखी की खरीद का कार्य किया जा रहा है। वर्ष 2025-26 के दौरान 47300 एम.टी. सूरजमुखी की खरीद की जा चुकी है। जबकि पिछले वर्ष 38903 एम.टी. की खरीद की गई थी।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp