गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Haryana: हरियाणा सरकार ने इन गावों को दी बड़ी सौगात, किया बड़ा ऐलान

Written by: Best24News

Published:

Haryana : हरियाणा की नायब सैनी सरकार प्रदेश के सर्वांगीण और संतुलित विकास के लिए प्रतिबद्ध नजर आ रही है. ग्रामीण विकास की दिशा में सरकार ने कई बड़े फैसले लिए हैं,…


Haryana 2025 05 27T165012.751
Haryana 2025 05 27T165012.751
Google News Follow us on Google

Haryana : हरियाणा की नायब सैनी सरकार प्रदेश के सर्वांगीण और संतुलित विकास के लिए प्रतिबद्ध नजर आ रही है. ग्रामीण विकास की दिशा में सरकार ने कई बड़े फैसले लिए हैं, जिनसे गांवों की बुनियादी ढांचे में व्यापक सुधार होने की उम्मीद है.Haryana

Advertisement

पानीपत में हुई अहम बैठक
पानीपत जिला सचिवालय में आयोजित बैठक में विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने मतलौडा खंड के सरपंचों के साथ संवाद करते हुए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं. इस बैठक के केंद्र में रहा गांवों का डिजिटल, सामाजिक और भौतिक विकास.

हर पंचायत में खुलेगी ई-लाइब्रेरी
पंचायत मंत्री ने ऐलान किया कि प्रदेश की साढ़े 6 हजार ग्राम पंचायतों में ई-लाइब्रेरी स्थापित की जाएंगी. इससे गांव के छात्रों, युवाओं और प्रतियोगी परीक्षार्थियों को डिजिटल संसाधनों तक सीधी पहुंच मिलेगी. यह पहल डिजिटल शिक्षा की दिशा में एक बड़ा कदम होगी.

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

हर गांव को मिलेगा नया पंचायत भवन
सरकार ने पंचायत भवनों के निर्माण के लिए ₹125 करोड़ का बजट स्वीकृत किया है. प्रत्येक गांव में ₹21 लाख की लागत से नया पंचायत भवन बनाया जाएगा. इसके अलावा ₹4 लाख फर्नीचर व अन्य सुविधाओं पर खर्च किए जाएंगे. जिससे ग्राम स्तरीय प्रशासन को मजबूत किया जा सके.Haryana

541 गांवों में लगेंगी स्ट्रीट लाइटें
दूसरे चरण की विकास योजना में 541 गांवों की गलियों में स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी. इन लाइटों से न केवल गांव की सुंदरता बढ़ेगी. बल्कि रात के समय सुरक्षा व्यवस्था भी बेहतर होगी. अंधेरे में आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने में यह पहल सहायक होगी.

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

2,000 तालाबों का होगा जीर्णोद्धार
सरकार 2,000 से अधिक तालाबों के सौंदर्यीकरण और पुनर्जीवन का कार्य करेगी. तालाबों के किनारों पर छायादार पेड़ और फूलों वाले पौधे लगाए जाएंगे. साथ ही तालाबों के चारों ओर पक्की पगडंडी बनाई जाएगी. जिससे स्थानीय लोग मॉर्निंग वॉक, सैर और सामाजिक गतिविधियों के लिए इन स्थानों का उपयोग कर सकें.

पॉलिथीन मुक्त गांवों पर विशेष फोकस
बैठक के दौरान पंचायत मंत्री ने ग्राम सचिवों को समय पर गांव पहुंचने और सरपंचों के साथ सक्रिय सहयोग का निर्देश दिया. साथ ही कहा कि लापरवाही बरतने वाले कर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने यह भी कहा कि ग्राम पंचायतें सरकारी ट्यूबवेल ऑपरेटरों को 8 घंटे ड्यूटी के बाद अन्य कार्य भी सौंप सकती हैं.

गांवों को पॉलिथीन मुक्त बनाने की योजना भी शुरू
पंचायत मंत्री ने गांवों को पॉलिथीन मुक्त बनाने की दिशा में भी ठोस कार्य करने का निर्देश दिया. उन्होंने इसे ग्राम स्वच्छता और पर्यावरण सुरक्षा के लिए अहम पहल बताया और ग्राम स्तर पर जागरूकता और कार्रवाई की आवश्यकता जताई.

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp