शनिवार, 7 नवम्बर 2026

Haryana News: हरियाणा सरकार ने इन दो विभागो को दिया बडा तोहफा, कैशलेस हेल्थ स्कीम में हुए शामिल

Written by: सुनील चौहान

Published:

Haryana News: हरियाणा सरकार ने बागवानी और मत्स्य विभाग के कर्मचारियों के लिए एक खुशखबरी दी है। अब प्रदेश के इन दोनों विभागों के कर्मचारियों, पेंशनर्स और उनके आश्रितों को व्यापक कैशलैस…


Haryana News: हरियाणा के बागवानी और मत्स्य कर्मचारियों के लिए शुरू हुई कैशलेस स्वास्थ्य सेवा, जानें पूरी प्रक्रिया
Haryana News: हरियाणा के बागवानी और मत्स्य कर्मचारियों के लिए शुरू हुई कैशलेस स्वास्थ्य सेवा, जानें पूरी प्रक्रिया
Google News Follow us on Google

Haryana News: हरियाणा सरकार ने बागवानी और मत्स्य विभाग के कर्मचारियों के लिए एक खुशखबरी दी है। अब प्रदेश के इन दोनों विभागों के कर्मचारियों, पेंशनर्स और उनके आश्रितों को व्यापक कैशलैस स्वास्थ्य सुविधा (CCHFE) योजना का लाभ मिलेगा। यह योजना 1 नवंबर 2023 से शुरू हो चुकी है और इसके तहत वे बिना किसी नकद खर्च के बेहतर इलाज करा सकेंगे।

Advertisement

सरकार ने सभी जिलों के सिविल सर्जनों को निर्देश दिए हैं कि वे इस योजना के तहत शामिल 447 अस्पतालों को एचईएम 2.0 पोर्टल पर पैनल में शामिल कर चुके हैं। जो अस्पताल अभी पैनल में शामिल नहीं हुए हैं, उन्हें जल्द से जल्द HEM पोर्टल (hospitals.pmjay.gov.in) पर जाकर ‘योजना विकल्प CCHFE’ चुनकर आवेदन करना होगा ताकि वे भी इस योजना का हिस्सा बन सकें।

महत्वपूर्ण बात यह है कि एसएचए (स्टेट हेल्थ ऑथोरिटी) किसी भी अस्पताल को अलग से पैनल में शामिल नहीं करेगा। केवल डीजी कार्यालय के पैनल में शामिल अस्पताल ही इस योजना का हिस्सा बन पाएंगे। इसलिए, जो अस्पताल अभी तक पैनल में नहीं हैं, उन्हें जल्द आवेदन जमा करना जरूरी है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

सिविल सर्जनों को भी निर्देश दिए गए हैं कि वे सुनिश्चित करें कि योजना के पात्र सभी कर्मचारी, पेंशनभोगी और उनके आश्रित इस योजना के तहत इलाज करवा सकें। इसका मकसद है कि सभी को बेहतर और आसान स्वास्थ्य सेवा मिल सके।

इस नई पहल से हरियाणा के बागवानी और मत्स्य विभाग के कर्मचारियों को इलाज में आसानी होगी। अब वे बिना किसी आर्थिक चिंता के अस्पतालों में इलाज करा सकेंगे और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे। यह कदम कर्मचारियों की भलाई और स्वास्थ्य सुरक्षा को बढ़ावा देगा।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp