शुक्रवार, 6 नवम्बर 2026

Haryana News: हरियाणा सरकार ने शिक्षकों को दिया बड़ा तोहफा, अब 10 साल तक होगी स्कूलों में पोस्टिंग

Written by: सुनील चौहान

Published:

Haryana News:  हरियाणा सरकार द्वारा स्थापित मॉडल संस्कृति स्कूल और पीएम श्री स्कूलों में अब शिक्षकों की 10 साल तक पोस्टिंग होगी। पहले शिक्षकों की नियुक्ति 5 साल के लिए होती थी।…


Haryana government gave a big gift to teachers now they will be posted in schools for 10 years
Haryana government gave a big gift to teachers now they will be posted in schools for 10 years
Google News Follow us on Google

Haryana News:  हरियाणा सरकार द्वारा स्थापित मॉडल संस्कृति स्कूल और पीएम श्री स्कूलों में अब शिक्षकों की 10 साल तक पोस्टिंग होगी। पहले शिक्षकों की नियुक्ति 5 साल के लिए होती थी। सरकार ने इस अवधि को दोगुना कर दिया है। शुक्रवार को मैनेजमेंट इंफॉर्मेशन सिस्टम (एमआईएस) पोर्टल पर आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई।

Advertisement

स्थानांतरण के इच्छुक शिक्षक 13 जून रात 10 बजे तक एमआईएस पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। इस बार मॉडल संस्कृति और पीएम श्री स्कूलों में पढ़ाने के इच्छुक शिक्षकों की ऑफलाइन परीक्षा सेंटा (सेंटर फॉर टीचर एक्रीडिएशन) की बजाय हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा ली जाएगी।

प्राथमिक शिक्षकों के लिए लिखित परीक्षा 70 अंकों की होगी और 30 प्रतिशत अंक अकादमिक के होंगे। अन्य सभी श्रेणियों के शिक्षकों के लिए 60 अंकों की लिखित परीक्षा होगी। 40 प्रतिशत अंक अकादमिक के होंगे।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

अकादमिक और परीक्षा में प्राप्त अंकों के साथ एमआईएस पोर्टल का स्कोर स्थानांतरण का आधार होगा। प्रदेश भर में कुल 468 मॉडल संस्कृति एवं पीएम श्री माध्यमिक हाईस्कूल तथा 1420 मॉडल संस्कृति प्राथमिक विद्यालय संचालित हैं। इन विद्यालयों में रिक्त पदों पर तैनाती के लिए सभी नियमित एवं अतिथि शिक्षकों, स्नातकोत्तर शिक्षकों (पीजीटी), प्रशिक्षित स्नातक शिक्षकों (टीजीटी), कला शिक्षकों (सीएंडवी) के साथ ही प्राथमिक शिक्षकों एवं प्रधानाचार्यों, प्रधानाध्यापकों एवं प्रधानाध्यापकों से आवेदन मांगे गए हैं।

 

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp