गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Haryana: नूह से राजस्थान सीमा तक बनेगा चार लेन गुरुग्राम-अलवर हाईवे, ₹350 करोड़ की लागत से होगा निर्माण

Written by: Best24News

Published:

Haryana के लोक निर्माण (PWD) और जनस्वास्थ्य अभियंत्रिकी मंत्री रणवीर गंगवा ने घोषणा की है कि गुरुग्राम-अलवर हाईवे को नूह से लेकर मुण्डका सीमा (राजस्थान बॉर्डर तक) चार लेन किया जाएगा। इस…


Haryana: नूह से राजस्थान सीमा तक बनेगा चार लेन गुरुग्राम-अलवर हाईवे, ₹350 करोड़ की लागत से होगा निर्माण
Haryana: नूह से राजस्थान सीमा तक बनेगा चार लेन गुरुग्राम-अलवर हाईवे, ₹350 करोड़ की लागत से होगा निर्माण
Google News Follow us on Google

Haryana के लोक निर्माण (PWD) और जनस्वास्थ्य अभियंत्रिकी मंत्री रणवीर गंगवा ने घोषणा की है कि गुरुग्राम-अलवर हाईवे को नूह से लेकर मुण्डका सीमा (राजस्थान बॉर्डर तक) चार लेन किया जाएगा। इस परियोजना पर लगभग ₹350 करोड़ रुपये की लागत आएगी। मंत्री ने बताया कि इस सड़क के निर्माण का टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और फाइल अब तकनीकी स्वीकृति के लिए भेज दी गई है। उन्होंने कहा कि सड़क के चौड़ा होने से इस क्षेत्र के लोगों को काफी सुविधा मिलेगी, साथ ही यातायात में सुगमता आएगी और व्यापारिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी।

Advertisement

रेनीवेल परियोजना से खत्म हुई मेवात की पेयजल समस्या

नूह में आयोजित श्री शक्ति प्रजापति समाज समिति द्वारा सिविल लाइंस स्थित श्री सीताराम बाग में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में रणवीर गंगवा ने कहा कि मेवात क्षेत्र लंबे समय से पेयजल संकट से जूझ रहा था। यहां भूजल स्तर बहुत नीचे चला गया था। लेकिन भाजपा सरकार ने इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए रेनीवेल परियोजना लागू की, जिससे अब मेवात के शहरों और गांवों दोनों में पर्याप्त मात्रा में स्वच्छ पानी उपलब्ध हो रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सरकार बिना किसी भेदभाव के हर क्षेत्र के विकास के लिए कार्य कर रही है।

“बिना खर्च और सिफारिश के मिल रही हैं सरकारी नौकरियां”

मंत्री रणवीर गंगवा ने अपने संबोधन में कहा कि आज हरियाणा के युवाओं को सरकारी नौकरियां बिना किसी खर्च और सिफारिश के मिल रही हैं। उन्होंने यह भी बताया कि भले ही मेवात में एक भी भाजपा विधायक नहीं है, लेकिन फिर भी मुख्यमंत्री सैनी इस क्षेत्र को अन्य जिलों से अधिक प्राथमिकता दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि किसी गांव या क्षेत्र में पेयजल पाइपलाइन का कार्य अधूरा रह गया है, तो उसे दूसरे चरण में पूरा किया जाएगा। उन्होंने जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को इस दिशा में तेजी से काम करने के निर्देश दिए हैं, ताकि किसी भी नागरिक को पानी की कमी का सामना न करना पड़े।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

धर्मवीर सिंह प्रजापति ने किया समाज को संगठित होने का आह्वान

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के गृह रक्षक एवं नागरिक सुरक्षा मंत्री धर्मवीर सिंह प्रजापति भी उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि जब विदेशों में “भारत माता की जय” का नारा गूंजता है, तो हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है। उन्होंने प्रजापति समाज के लोगों से आह्वान किया कि वे भाजपा से जुड़ें और सक्रिय राजनीति में भाग लें, ताकि समाज की आवाज और मजबूत हो सके। समारोह के दौरान मंत्री धर्मवीर सिंह प्रजापति को समाज की ओर से पगड़ी पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। समारोह में सैकड़ों की संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे और नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया गया।

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp